विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zayed Khan Birthday: सुजैन खान ने भाई जायद को दी जन्मदिन की बधाई, स्पेशल पोस्ट कर लुटाया प्यार

Published: Fri, 05 Jul 2024 03:09 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता जायद खान आज 5 जुलाई को 44 साल के हो गए हैं। उनके इस खास दिन पर हर ...और पढ़ें

जायद खान का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
जायद खान का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं जायद खान
  2. बहन सुजैन खान ने विश किया भाई को बर्थडे
  3. खास पोस्ट के साथ दी एक्टर को बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता संजय खान के बेटे और सुजैन खान के भाई एक्टर जायद खान आज 5 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस, परिवार वाले और दोस्त उन्हें खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं। अब एक्टर की बहन और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के साथ अपने भाई को बर्थडे विश किया है।

सुजैन खान ने ऐसे किया भाई को विश

सुजैन खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जायद की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें 'मैं हूं न' एक्टर मस्ती करते हुए और अपने लोगों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुजैन ने कैप्शन में भी एक प्यार भरा नोट लिखा।

यह भी पढ़ें: 'भविष्य में क्या होगा...' बेटी Sussanne Khan और अर्सलान गोली से रिश्ते पर पहली बार बोलीं मां जरीन कटराक

उस नोट में ऋतिक की एक्स वाइफ ने अपने भाई पर प्यार लुटाया और लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे ट्विन भाई। मैं तुमसे आसमान और सितारों तक प्यार करती हूं। तुम्हारा दिल सबसे रोशन है और मुझे पता है कि तुम्हारे जीवन का सबसे अद्भुत हिस्सा तुम्हारे आगे है। अपने सबसे बहादुर स्वभाव के साथ रहो और जो कुछ भी तुम करते हो उसमें हमेशा अपने अंदर का प्यार दो।

जायद ने भी दिया रिप्लाई

सुजैन खान के इस पोस्ट पर जायद ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा कि धन्यवाद मेरी बहन। लव यू। वहीं, चंकी पांडे और एक्टर के फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस मूवी से किया था डेब्यू

बता दें कि जायद ने बॉलीवुड में 'चुरा लिया है तुमने' से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई मूवीज की, लेकिन उन्हें वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जो वो चाहते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी शो की तरफ रुख किया, लेकिन वहां भी कुछ नहीं हुआ। अब उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर लिया है।

यह भी पढ़ें: फराह खान ने ‘मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान फेंक कर मारी थी चप्पल दी थी गाली, जायद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।