विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब भी Hrithik Roshan को फोन करके उनसे सजेशन मांगते हैं Zayed Khan, सुजैन के तलाक पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Published: Tue, 06 Aug 2024 09:53 AM (IST)

जायद खान की बहन सुजैन खान और ऋतिक रोशन अब अलग हो चुके हैं। ऐसे में अक्सर ये देखा गया ...और पढ़ें

जायद खान और ऋतिक रोशन का बॉन्ड
जायद खान और ऋतिक रोशन का बॉन्ड

HighLights

  1. अर्सलान को डेट कर रही हैं सुजैन
  2. दो बच्चों के माता-पिता हैं ऋतिक और सुजैन
  3. जायद खान ने अपनी बॉन्डिंग पर की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सुजैन खान और ऋतिक रोशन का तलाक हो चुका है। सुजैन इस समय अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं जबकि ऋतिक सिंगर सबा आजाद के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि अभी भी ये अपने बेटे रेहान और हृदान की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।

अब सुजैन के भाई और 'मैं हूं ना' एक्टर जायद खान ने ऋतिक रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। जूम को दिए इंटरव्यू में जायद खान ने बताया कि ऋतिक रोशन के साथ अब भी उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।

ऋतिक रोशन से लेते हैं राय

जायद खान ने बताया कि जब भी वो किसी चीज का निर्णय नहीं ले पाते हैं तो ऐसी स्थिति में वो राय लेने के ऋतिक को फोन करते हैं। एक्टर उन्हें प्यार से "डुग्गू" बुलाते हैं। जायद खान ने ऋतिक की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे हैं और अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आता तो वे साफ-साफ कह देते हैं।"

यह भी पढ़ें: Zayed Khan Birthday: सुजैन खान ने भाई जायद को दी जन्मदिन की बधाई, स्पेशल पोस्ट कर लुटाया प्यार

उनके बच्चे मेरे बच्चे हैं

वहीं जब जायद से इस बारे में सवाल किया गया कि क्या उनकी बहन सुजैन से तलाक के बाद उनके और ऋतिक के बीच कभी झगड़ा हुआ? इस पर एक्टर ने कहा,“कभी नहीं। हम कभी अलग नहीं हुए। दरअसल, हमने वो सब कुछ किया जो उस वक्त एक जीजा-साले को करना चाहिए। परिस्थिति चाहें जैसी रही हो, हम नहीं बदले आखिर उनके बच्चे मेरे बच्चे हैं। वो मेरे हाथों में ही बड़े हुए हैं। हम इस सब के लिए बहुत मैच्योर हो चुके हैं।"

जायद को फराह खान की पॉपुलर फिल्म 'मैं हूं ना' में देखा गया था। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिनेता शाह रुख खान,अमृता राव और सुष्मिता सेन भी नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख ने एक आर्मी ऑफिसर मेजर राम प्रसाद की भूमिका निभाई थी। वहीं जायद खान ने फिल्म में शाह रुख के छोटे भाई लक्ष्मण प्रसाद शर्मा "लकी" की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: फराह खान ने ‘मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान फेंक कर मारी थी चप्पल दी थी गाली, जायद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।