Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस एक्टर के साथ फिल्में करने की Zeenat Aman की है तमन्ना, साउथ इंडस्ट्री से रखता है नाता

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 07:09 PM (IST)

    Zeenat Aman हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपने समय में फैंस के दिलों पर राज करने वालीं जीनत अमान अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी जात ...और पढ़ें

    एक एक्टर के साथ काम करने की जीनत की ख्वाहिश (Photo Credit-Instagram)
    एक एक्टर के साथ काम करने की जीनत की ख्वाहिश (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान
    2. इस सुपरस्टार के साथ करना चाहती हैं काम
    3. बेबाक अंदाज के लिए मशहूर जीनत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वालीं अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) को भला कौन नहीं जानता। बेशक मौजूदा समय में एक्ट्रेस के तौर पर जीनत हिंदी सिनेमा से दूर हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है। 

    अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर जीनत अमान से एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक सुपरस्टार के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर अभिनेत्री साउथ सिनेमा के एक मशहूर कलाकार का नाम लिया है। 

    इस सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं जीनत 

    सोशल मीडिया पर जीनत अमान काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्मी करियर के दौरान के रोचक किस्सों को साझा करती रहती हैं। करीब 4 साल पहले जीनत ने शेमरू के यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया था। 

    इस दौरान उनसे ये सवाल पूछा गया- अगर मौजूदा समय में आपको किसी एक अभिनेता के साथ फिल्मों में काम करने का दोबारा मौका मिले तो वो एक्टर कौन होगा। इस सवाल का जवाब जीनत अमान बिना देरी करते हुए देती हैं। उन्होंने बताया- प्रभास (Prabhas) वो एक्टर हैं, जिनके साथ फिलहाल काम करने की मेरी तमन्ना है। 

    खबरें और भी

    जिस तरह से उन्होंने फिल्म बाहुबली में काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। ऐसे में वो एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके साथ स्क्रीन शेयर करने में मजा आएगा। इस तरह से जीनत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार का नाम लिया है। 

    इस मूवी में दिखेंगे प्रभास

    आदिपुरुष फिल्म की असफलता के बाद से प्रभास एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं। आने वाले समय में वह निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्की 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में दिखाई देंगे।

    इस फिल्म को पहले मई को में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल गई है। प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी कल्की 2898 एडी का हिस्सा हैं।

    ये भी पढ़ें- Zeenat Aman को बार-बार पानी में क्यो भिगोते थे मेकर्स, नहाने वाले सीन के बाद होता था ये बड़ा फायदा