Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब Zeenat Aman के लिए ड्रेस बन गई थी आफत, 47 साल पुराने गाने में तीन बार बदले थे कपड़े

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 04:18 PM (IST)

    वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ये खुलासा किया है एक गाने की शूटिंग के लिए उन्हें काफी समस्याओं का स ...और पढ़ें

    वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. जीनत अमान ने सुनाया रोचक किस्सा

    2. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का था गाना

    3. जीनत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जीनत अमान हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक रही हैं। अपने दौर में एक से बढ़कर एक मूवीज से फैंस का दिल जीतने वालीं जीनत आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

    आए दिन जीनत अमान इंटरनेट पर अपनी लाइफ और करियर से जुड़े रोचक किस्सों को साझा करती रहती हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपने 47 साल पुराने एक गीत को लेकर बताया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है- 

    जीनत ने तीन बार बदले कपड़े

    कलाकारों का अपने प्रशंसकों के साथ दिलचस्प कहानियां साझा करने के लिए इंटरनेट मीडिया एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बन चुका है। अभिनेत्री जीनत अमान भी इंटरनेट मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 1979 में प्रदर्शित फिल्म द ग्रेट गैम्बलर के गाने ओ दीवानों दिल संभालो.. से जुड़ी ऐसी ही कहानी साझा की।

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में प्यार नहीं सनक... Zeenat Aman ने फिल्मों के रोमांस की उड़ाई धज्जियां, Dharmendra संग सीन कर आया था गुस्सा?

    Zeenat aman (1)

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने का एक छोटा क्लिप साझा किया। इसे पसंदीदा गाना बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘इस सीक्वेंस (गाने) में तीन कपड़े बदले गए थे। जिनमें से सुनहरे ट्रैक-पैंट सेट, जिसे आप गाने में देख सकते हैं, उसने मुझे ज्यादा परेशान किया था। यह आउटफिट मेरे पूरे शरीर पर था, इसके साथ मेरी हेयर टीम ने मुझे एक छोटा पेजबाय विग देने का निर्णय लिया।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

    जैसा कि मैंने पहले भी बताया है कि मैं बहुत कांफिडेंट डांसर नहीं थी, क्योंकि उस समय मेरे पास कभी डांस की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं थी। फिर भी मैं मस्ती में झूम सकती थी। जिससे कई डायरेक्टर को लगा कि मुझसे मुश्किल कोरियोग्राफी निकलवाने में खुद को परेशान करने के बजाय मुझे मेरी मस्ती में झूमने पर छोड़ देना बेहतर है।’

    ब्लॉकबस्टर रही थी द ग्रेट गैम्बलर

    फिल्म द ग्रेट गैम्बलर में जीनत अमान अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। दिग्गज निर्देशक शक्ति सामंता ने इसका डायरेक्शन किया था। 1979 में रिलीज होने वाली द ग्रेट गैम्बलर बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई और ब्लॉकबस्टर बनी। इस फिल्म का दो लफ्जों की... वाला गाना भी काफी हिट रहा था।

    यह भी पढ़ें- 'लड़के तो छेड़ेंगे...' इंस्पेक्टर विजय बन Amitabh Bachchan ने जीनत अमान पर किया था कमेंट, एक्ट्रेस ने किया सवाल