यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar Song: 'जोहरा-जबीन' संग ईद मनाएंगे Salman Khan, 'सिकंदर' के पहले गाने के टीजर में दिखी झलक
Sikandar Zohra Jabeen Song सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ...और पढ़ें

HighLights
- सिकंदर के पहले गाने की टीजर आउट
- सलमान खान संग दिखीं रश्मिका मंदाना
- कब रिलीज होगा सिकंदर का लेटेस्ट सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sikandar Zohra Jabeen Song Release: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक मानी जा रही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशन ए आर मुर्गदास की इस मूवी की धमाकेदार टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटव रिस्पॉन्स मिला।
अब फिल्म के पहले गाने जोहरा जबीन की अनाउंसमेंट भी हो गई है और इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सलमान साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) संग नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि सिकंदर का फर्स्ट सॉन्ग कब रिलीज होगा।
सामने आया सिकंदर के पहले गाने की टीजर
सलमान खान की सिकंदर को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए वे काफी उत्सुक रहते हैं। अब जब सिकंदर के पहले गाने की जानकारी सामने आई है तो इसके बारे में अधिक जानना तो बनता है। दरअसल मेकर्स की तरफ से 3 मार्च यानी आज शाम को सिकंदर के लेटेस्ट सॉन्ग जोहरा जबीन का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- March 2025 Release: ‘छावा’ के साम्राज्य पर मंडराएगा खतरा! मार्च में रिलीज होने वाली ये तीन फिल्में देंगी टक्कर
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जोकि ईद स्पेशल के तौर पर फैंस की जुबान और दिलों दिमाग पर छाने के लिए तैयार है। इस टीजर में आपको सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। गाने के बोल से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रश्मिका इसमें भाईजान की जोहरा जबीन बनने का काम करेंगी और ईद पर धमाल मचाती दिखेंगी।
खबरें और भी
टीजर के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। जिसके आधार पर 4 मार्च बुधवार को सिंकदर का ये पहला गीत रिलीज कर दिया जाएगा। इससे पहले फिल्म के टीजर ने भी फैंस को काफी इंप्रेस किया है। उम्मीद है कि मूवी का ये गाना भी कुछ वैसा ही कमाल दिखाएगा।
प्रीतम का म्यूजिक करेगा कमाल
दरअसल सिकंदर के जोहरा जबीन गीत को फेमस म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने संगीत दिया है। इससे पहले प्रीतम कई आईकॉनिक गानों से फैंस का दिल जीत चुके हैं। इसके अलावा गायक नकाश अजीज और देव नेगी इसे अपनी मधुर आवाज दी है। ये पहला मौका है जब सलमान खान और रश्मिका मंदाना किसी फिल्म और गाने में एक साथ नजर आएंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री सिकंदर के जोहरा जबीन में कैसी दिखती है।