Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khushi Kapoor Birthday: जोया अख्तर से लेकर अर्जुन कपूर तक, सेलेब्स ने ऐसे किया खुशी को बर्थडे विश

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 02:16 PM (IST)

    Happy Birthday Khushi Kapoor बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर 5 नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में फैंस से ...और पढ़ें

    खुशी कपूर अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। (Photo Credit: Instagram)
    खुशी कपूर अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khushi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर आज 5 नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। बड़ी बहन की तरह खुशी भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। खुशी फिल्ममेकर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में दिखाई देने वाली हैं। ऐसे में आज खुशी के खास दिन पर उनके चाहने वालों से लेकर इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।

    जोया अख्तर ने अनदेखी फोटो शेयर करके किया विश

    जोया अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म 'द आर्चीज' से खुशी कपूर की एक बिहाइंड द सीन फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे बेट्टी'। बता दें कि 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

    यह भी पढ़ें: Va Va Voom Song: 'द आर्चीज' के नए गाने में दिखी SRK की झलक, अगस्त्य-सुहाना-खुशी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

    इस फिल्म में खुशी कपूर के अलावा शाह रुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

    सोनम कपूर ने खास अंदाज में किया बहन को विश

    सोनम कपूर ने भी अपनी छोटी कजिन सिस्टर को बर्थडे विश करते हुए खुशी कपूर की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'हमारे परिवार की सबसे छोटी बच्ची को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं... लव यू स्वीटी'।

    शनाया कपूर ने शेयर किया अनदेखा वीडियो

    शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर खुशी कपूर का एक अनदेखा बचपन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ अपना बर्थडे मना कर रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: The Archies Sunoh Song Out: 'द आर्चीज' का पहला गाना 'सुनो' हुआ रिलीज, ऐसा दिखा स्टार किड्स का लुक

    अर्जुन कपूर ने भी लिखा बहन के लिए पोस्ट

    अर्जुन कपूर ने भी खुशी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो खुशी कपूर। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि इस वर्ष आपको अपनी पहली फिल्म में किए गए सभी प्रयासों और कड़ी मेहनत से लाभांश का भुगतान मिले और ये आपको जीवन में आगे बढ़ने की अनुमति देगा'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)