Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zubeen Garg Death Reason: स्कूबा डाइविंग से पहले जुबीन गर्ग ने की थी ये बड़ी गलती, CM बोले- कुछ सेकंड बाद...

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 02:23 PM (GMT+05:30)

    Zubeen Garg Death Reason या अली गाने वाले सिंगर जुबीन गर्ग का शुक्रवार को निधन हो गया। स्कूबा डाइविंग के दौरान एक्सीडेंट में सिंगर की जान चली गई। अब अ ...और पढ़ें

    जुबीन गर्ग के निधन की वजह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जुबीन गर्ग के निधन की वजह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जुबीन गर्ग का शुक्रवार को हुआ था निधन
    2. स्कूबा डाइविंग के वक्त हुआ था एक्सीडेंट
    3. इवेंट के लिए सिंगापुर गए थे जुबीन गर्ग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए कल का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं था। बॉलीवुड और असमिया गानों को अपनी आवाज देने वाले मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) अब इस दुनिया में नहीं रहे।

    जुबीन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया था। नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे। शुक्रवार को अपने क्रू मेंबर्स और कुछ लोगों के साथ स्कूबा डाइविंग करने गए थे। इसी दौरान एक्सीडेंट में जुबीन गर्ग घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    इस गलती की वजह से हुई थी दुर्घटना

    अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने बताया है कि स्कूबा डाइविंग करने से पहले आखिर जुबीन गर्ग ने आखिरी बार ऐसा क्या किया था जो उनकी जान पर बन आया। दरअसल, सीएम का कहना है कि जुबीन ने स्कूबा डाइविंग से पहले लाइफ जैकेट निकाल दिया था जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।

    Zubeen Garg

    Photo Credit - X

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg का आखिरी वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल, मौत से ठीक एक रात पहले सिंगापुर में गा रहे थे ये गाना

    पानी में तैरते हुए पाए गए थे जुबीन

    पीटीआई के मुताबिक, असम के सीएम ने कहा, "जुबीन ने पहले लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ सेकंड बाद उन्होंने इसे उतार दिया। उसका कहना था कि यह साइज में बड़ी थी और इससे उन्हें तैरने में दिक्कत हो रही थी।" असम के मुख्यमंत्री का कहना है कि पानी में तैरते हुए पाए जाने के बाद  लाइफगार्ड्स ने तुरंत सिंगर को सीपीआर दिया और उन्हें सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    Photo Credit - X

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सिंगापुर के अधिकारी जुबीन के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। उनके साथ कुल 11 लोग मौजूद थे, जिसमें याट बुक करने वाले शख्स से लेकर सिंगर की टीम के 4 सदस्य और दो क्रू मेंबर्स शामिल हैं। उनका कहना है, "चूंकि जुबीन के साथ जो लोग थे, वे सभी भारतीय नागरिक हैं, इसलिए हम संबंधित अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी संपर्क करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सिंगर के साथ आखिरी समय में क्या हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, एक सिंगर ने लिखा-मुझे अफसोस है कि मैंने उन्हें...