यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12th Fail Box Office Collection Day 20: '12th फेल' ने Tiger 3 के आगे दिखाया दम, जानिए 20वें दिन की कमाई
12th Fail Collection Day 20 एक तरफ सलमान खान स्टारर टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल ध ...और पढ़ें

HighLights
- '12th फेल' की शानदार कमाई की सिलसिला जारी
- इतने करोड़ के पार पहुंचा '12th फेल' का कलेक्शन
- टाइगर 3 के आगे डटी विक्रांत मैसी की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12th Fail Day 20 Box Office Collection: डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा और एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं हैं। बॉलीवुड मेगा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज के बाद ऐसा माना जा रहा था कि कहीं न कहीं '12th फेल' के कलेक्शन में गिरावट आएगी,
लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस बीच '12th फेल' के 20वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं।
'12th फेल' की शानदार कमाई की सिलसिला जारी
रिलीज के 20 दिन बाद भी '12th फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। विक्रांत मैसी की इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। करीब 16 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर लगातार 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर '12th फेल' कामयाबी को हासिल कर चुकी है।
ऐसे में सलमान खान की टाइगर 3 की रिलीज के बाद भी '12th फेल' ने अपना दबदबा कायम रखा है। इस बीच गौर करें विक्रांत मैसी की '12th फेल' के 20वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की अनुमानित आंकड़ों के अनुसार इस मूवी ने बीते बुधवार को करीब 95 लाख का बिजनेस किया है,

जो लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली '12th फेल' के काफी फायदेमंद माना जा रहा है। ऐसे में ये साफ कहा सकता है कि कम बजट वाली '12th फेल' ने अपने इस तरह के कलेक्शन से यकीनन तौर पर सफलता हासिल कर ली है।
खबरें और भी
इतने करोड़ के पार पहुंचा '12th फेल' का कलेक्शन
हर रोज बॉक्स ऑफिस पर उम्दा कारोबार करने से '12th फेल' के ओवरऑल कलेक्शन में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। इस बीच एक नजर डाली जाए डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की इस मूवी के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तो इस फिल्म ने अब तक 20 दिन के भीतर कुल 35.60 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है और अब '12th फेल' की नजरें आने वाले वीकेंड पर 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचे पर बनी रहेंगी।