Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2300 करोड़ी मूवी ने किया Bhooth Bangla की नाक में दम, Dhurandhar 2 के रास्ते में कांटे बिछाकर भर रही अपना खाता

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:28 PM (IST)

    'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' की नाक के नीचे 2300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मोटी रकम उड़ा ली है। चार हफ्ते से फिल्म बेहतरीन कमाई का रिकॉर्ड बना रही है। ...और पढ़ें

    'भूत बंगला'-धुरंधर 2 की मुसीबत बनी ये फिल्म/ फोटो- Insatgram

    'भूत बंगला'-धुरंधर 2 की मुसीबत बनी ये फिल्म/ फोटो- Insatgram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' के बाद अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, तो वह अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' है। इस फिल्म ने महज 6 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड कमाई से अपना 120 करोड़ रुपये का मोटा बजट वसूल लिया है।

    हालांकि, इंडिया में यह फिल्म फिलहाल थोड़ी स्लो है, जिसका मुख्य कारण एक 2300 करोड़ की फिल्म है, जो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही है।

    'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' की बनी गले की फांस

    हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वह 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनी हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हैल मैरी' (Project Hail Mary) है, जो 26 मार्च 2026 को 'धुरंधर 2' की रिलीज के कुछ समय बाद ही सिनेमाघरों में आ गई थी। रायन गोसलिंग की इस फिल्म को इंडिया में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था, जिसकी वजह से कुछ शोज 'धुरंधर 2' के हाथों से निकल गए थे।

    अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 4 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और यह अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस के मैदान में अकेले नहीं खेलने दे रही है। यह हॉलीवुड फिल्म अभी तक इन दोनों बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की नाक में दम किए हुए है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने बदली 'जमील जमाली' की चाल? डेविड धवन ने एक्टर को मिली सक्सेस पर कहा, '50 साल पहले कोई नहीं...'

    project

    'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने 4 हफ्तों में किया इतना कलेक्शन

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर 'प्रोजेक्ट हैल मैरी' के ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए हैं। यह अब उन हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जिन्होंने इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते में जहां मूवी ने 24.50 करोड़ रुपये कमाए, तो वहीं दूसरे हफ्ते में इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की।

    खबरें और भी

    taran 1

    तीसरे हफ्ते में मूवी ने 15 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया और चौथे हफ्ते में इस फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाकर अपना खाता भर लिया। इंडिया में 'प्रोजेक्ट हैल मैरी' की नेट कमाई जहां 66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 79.80 करोड़ रुपये तक का हुआ है। प्रोजेक्ट हैल मैरी का नेट प्रोडक्शन बजट 1,882 करोड़ और ग्रॉस बजट 2300 करोड़ से ज्यादा का है। 

    यह भी पढ़ें- 'हमजा' की मुरीद हुईं Dhurandhar की 'यलीना', 1800 करोड़ी हीरोइन ने जमकर की Ranveer Singh की तारीफ