Dhurandhar 2 की बढ़ेगी टेंशन! यश की Toxic को मिल गया हॉलीवुड का साथ, खतरनाक होगा एक्शन
साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को एक बड़े हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर का साथ मिल गया है। ...और पढ़ें

यश की टॉक्सिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
टॉक्सिक फिल्म को लेकर आई अहम जानकारी
हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर का मिला सपोर्ट
खतरनाक लेवल पर बना एक्शन सीक्वेंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ फिल्म सुपरस्टार यश का नाम बीते समय से उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बना हुआ है। यूं तो ये फिल्म बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है।
अब निर्देशक गीतू मोहनदास की टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर अहम खबर सामने आ रही है, जो हॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी से जुड़ी हुई है। वह इस मूवी में एक्शन सीक्वेंस निर्देशक के तौर पर यश की फिल्म कोरियोग्राफ कर रहे हैं।
टॉक्सिक को मिला जेजे पेरी
गौर किया जाए जेजे पेरी के बारे में तो वह हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर एक्शन डायरेक्टर हैं, जो लंबे समय से इंग्लिश फिल्मों में अपने एक्शन सीक्वंस की छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस और जॉन वीक जैसी कई शानदार फिल्मों में धांसू एक्शन सीक्वेंस को तैयार किया है। अब वह साउथ फिल्म टॉक्सिक को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Yash ने किया Toxic की कहानी का खुलासा, फुल पैसा वसूल होगी एक्शन एडवेंचर

हाल ही में टॉक्सिक मेकर्स ने एक्स हैंडल पर जेजे पेरी का टॉक्सिक संग जुड़ने की आधिकारिक जानकारी साझा की है। साथ ही बताया है कि उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इस साउथ मूवी के एक्शन सीन्स और भी खतरनाक बनाया है, जिसे पर्दे पर देखना पर बड़ा रोमांचक साबित होगा।
खबरें और भी
Some behind-the-scenes glimpses of our action maestro #JJPerry from the sets of #Toxic#ToxicTheMovie #ToxicOnJune4th pic.twitter.com/kmz8zpTO4A
— TOXIC (@Toxic_themovie) April 23, 2026
इस तरह से टॉक्सिक को हॉलीवुड का साथ मिल है। जेजे पेरी के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उन्होंने जितनी फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस को तैयार किया है, वे ज्यादातर ब्लॉकबस्टर रहीं, उस आधार पर धुरंधर 2 का रिकॉर्ड खतरे में आ सकता है और यश की टॉक्सिक भी कमर्शियल तौर पर धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर जेजे पेरी ने सेट्स से कुछ झलकियां शेयर करते हुए अपनी जर्नी को याद किया और कैप्शन में लिखा-
पूरी कास्ट और क्रू के साथ टॉक्सिक पर काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा ऑनर था। खास तौर पर यश को धन्यवाद, वह बेहद टैलेंटेड एक्टर और इंडस्ट्री की बेस्ट बियर्ड वाले स्टार, दिल के भी रहें अच्छे इंसान, जिन्हें मैं अपना दोस्त कहने में प्राउड फील करता हूं और जाहिर तौर पर अमेजिंग डायरेक्टर गीतू मोहनजदास और उनकी टीम के साथ काम करना बहुत फन रहा।
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
पहले तो यश की टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन इसके रिलीज डेट को मेकर्स ने बदला और अब ये फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में यश के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।