Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush Worldwide Box Office Day 10: इंडिया में फेल, वर्ल्डवाइड पास हुई 'आदिपुरुष', 500 करोड़ से बस इतनी दूर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 02:21 PM (IST)

    Adipurush Worldwide Box Office Day 10 प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष ने 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो क ...और पढ़ें

    Adipurush Worldwide Box Office Day 10 Prabhas Kriti Sanon and Om Raut Film Earn 450 Crore in Overseas/Instagram
    Adipurush Worldwide Box Office Day 10 Prabhas Kriti Sanon and Om Raut Film Earn 450 Crore in Overseas/Instagram

    HighLights

    1. इंडिया में फेल, दुनियाभर में पास हुई 'आदिपुरुष'
    2. वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई कर रही है कृति-प्रभास की फिल्म
    3. 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Worldwide Box Office Day 10: प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' का जब टीजर रिलीज हुआ था, तभी से फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ने 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

    एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई करने वाली इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में वर्ल्डवाइड और इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन वीकडेज पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट आई।

    हालांकि, इसके बावजूद वर्ल्डवाइड ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है और जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, ये जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

    'आदिपुरुष' ने वर्ल्डवाइड अब तक कर ली है इतनी कमाई

    प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' वर्ल्डवाइड काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। न्यूजीलैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएस तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा है। पहले दिन दुनियाभर में 140 करोड़ कमाने वाली ओम राउत के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म ने 10 दिनों में ही 450 करोड़ कमा लिए हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिया में जहां फिल्म को 7000 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, तो वहीं ओवरसीज इस फिल्म को 3000 स्क्रीन्स मिली। आदिपुरुष की टोटल स्क्रीनिंग 10 हजार के आसपास थी। दूसरे दिन ओवरसीज में 240 करोड़, तीसरे दिन 340 करोड़ और चौथे करोड़ फिल्म ने 375 करोड़ और पांचवें दिन 395 करोड़ की कमाई की थी।

    'आदिपुरुष' के बढ़ते विवाद के बाद मेकर्स ने बदले थे डायलॉग्स

    आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष'  को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रामानंद सागर के 'रामायण' के एक्टर्स के फिल्म पर रिएक्शन देने के बाद, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुकेश खन्ना, विक्रम भट्ट सहित कई कलाकारों ने भी फिल्म के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की।

    खबरें और भी

    फिल्म में हनुमान जी के डायलॉग्स और 'लंकापति रावण' उर्फ सैफ अली खान के किरदार तक के लिए मेकर्स को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद मेकर्स ने हनुमान जी के डायलॉग्स में बदलाव किये।