विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर अजय देवगन का रुतबा बरकरार, Raid की कमाई अब इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 22 Mar 2018 12:13 PM (IST)

अजय देवगन की दृश्यम ने 77 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था और रेड के दूसरे वीकेंड में वहां तक पहुंचे के चांस हैं।

Box Office पर अजय देवगन का रुतबा बरकरार, Raid की कमाई अब इतने करोड़
Box Office पर अजय देवगन का रुतबा बरकरार, Raid की कमाई अब इतने करोड़

मुंबई। पिछले साल गोलमाल अगेन में अपनी फिल्मी लाइफ़ का पहला 200 करोड़ कलेक्शन हासिल करने वाले अजय देवगन ने इस साल की शुरुआत में ही दिखा दिखा है कि बॉक्स ऑफ़िस पर अभी उनका दबदबा कमजोर नहीं पड़ा है।

अजय देवगन की एक्शन- थ्रिलर फिल्म रेड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन भी तगड़ा प्रदर्शन किया है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म रेड ने मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर करीब पांच करोड़ 76 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने 10 करोड़ चार लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और सप्ताह के पहले दिन छह करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया। मंगलवार को भी ओपनिंग का 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेन करना फिल्म के भविष्य के लिए अच्छा माना जा सकता है। फिल्म ने अब तक 53 करोड़ तीन लाख रूपये का कलेक्शन किया है। अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज़ स्टारर ये फिल्म 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अजय इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं, जो छापामार कर पैसा बरामद करते हैं। रेड को दुनिया भर में 3500 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है।

रेड, को पहले हफ़्ते में करीब 65 करोड़ रूपये की कमाई होने के पूरे अनुमान हैं, जो इसी लाइन पर बनी स्पेशल 26 के लाइफ़ टाइम कलेक्शन 66 करोड़ 80 लाख रूपये के आसपास होगा। अजय देवगन की दृश्यम ने 77 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था और रेड के दूसरे वीकेंड में वहां तक पहुंचे के चांस हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: अजय देवगन ने सोमवार को भी मार दी मजबूत Raid