यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar की इन 10 फिल्मों ने दुनियाभर में छापे करारे नोट, लिस्ट में कितने नंबर पर है हाउसफुल 5?
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत में ही नहीं फिल्म का जादू दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इससे पहले ...और पढ़ें

HighLights
- हाउसफुल 5 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- अक्षय कुमार की टॉप 10 वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्में
- हाउसफुल 5 लिस्ट में कितने नंबर पर है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल की इस फिल्म ने दर्शकों को कॉमेडी का फुल डोज दिया है। मेकर्स ने हाउसफुल 5 में मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का डोज भी शामिल किया है। तरुण मनसुखानी की निर्देशित फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खैर, आज बात खिलाड़ी कुमार की उन फिल्मों की कर रहे हैं, जो दुनियाभर में कमाई के मामले में उनकी हालिया रिलीज से भी आगे है।
हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 ने 10 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 220 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही, फिल्म का नाम एक्टर की सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गया है। दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी मूवी टिकट खिड़की पर लोगों की पहली पसंद बन गई है।
अक्षय कुमार की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्में
वर्ल्डवाइड बेहतरीन कलेक्शन करने के मामले में अक्षय कुमार की गुड न्यूज पहले नंबर पर है और इसके बाद दूसरे नंबर पर सूर्यवंशी का नाम शामिल है। वहीं, हाउसफुल 5 की बात करें, तो इसने छठे स्थान पर अपनी जगह कायम कर ली है। नीचे एक्टर की टॉप 10 फिल्मों की कमाई आप देख सकते हैं।
.jpg)
ये भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की सुनामी ! 10 दिन में 'रेड 2' के छुड़ा दिए पसीने
- गुड न्यूज- 305 करोड़
- सूर्यवंशी- 301 करोड़
- हाउसफुल 4- 295 करोड़
- मिशन मंगल- 280 करोड़
- 2.0 (हिंदी)- 267 करोड़
- हाउसफुल 5- 220 करोड़ से ज्यादा (10 दिन का कलेक्शन)
- रुस्तम- 215 करोड़
- एयरलिफ्ट- 210 करोड़
- केसरी- 202 करोड़
- टॉयलेट: एक प्रेम कथा- 200 करोड़
.jpg)
खबरें और भी
Photo Credit- IMDb
हाउसफुल 5 कितनी कर पाएगी कमाई?
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म के बारे में बता दें कि यह दुनियाभर में कमाई के मामले में 275 से 280 करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी। खैर, यह बात भी सच है कि यह इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म हाउसफुल 4 के कुल लाइफटाइम कलेक्शन 295 करोड़ से पीछे रह सकती है।