Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की सुनामी ! 10 दिन में 'रेड 2' के छुड़ा दिए पसीने

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 01:23 PM (IST)

    Housefull 5 Worldwide Collection तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 इस साल की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर आगे बढ़ रही ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी है फिल्म
    2. सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म है हाउसफुल 5
    3. इस साल की टॉप 3 हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज में है शुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बड़े पर्दे पर चुनिंदा फिल्में ही कमाल दिखा पाईं। विक्की कौशल की छावा (Chhaava) के बाद जिस हिंदी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की, वो अजय देवगन की रेड 2 (Raid 2) थी। मगर अब रेड 2 का सूपड़ा साफ करने मैदान में एक कॉमेडी फिल्म आ गई है जिसने दो हफ्ते के अंदर धांसू कलेक्शन कर लिया है।

    अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से धांसू कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म अपना बजट वसूल करने के साथ-साथ अजय देवगन की रेड 2 को भी अपने रास्ते से हटाने के बस एक कदम दूर है। फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धांसू कलेक्शन कर लिया है।

    भारत में चला हाउसफुल 5 का जादू

    साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 6 जून को सिनेमाघरों में आई फिल्म ने भारत में अब तक 162 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार कर लिया है। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी इस फिल्म का जादू चल रहा है।

    हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    सिर्फ एक हफ्ते के अंदर 200 करोड़ रुपये के ऊपर कमाने वाली हाउसफुल 5 ने 10वें दिन तक दुनियाभर में 15 करोड़ रुपये कारोबार कर लिया जिसमें से सिर्फ 12 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन है। मेकर्स के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में हाउसफुल 5 ने अभी तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 244.46 करोड़ रुपये कर लिया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    हाउसफुल 5 ने 10 दिन के अंदर 244 करोड़ रुपये के ऊपर कमाकर मेकर्स को मालामाल कर दिया है। इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन सिर्फ 53.26 करोड़ रुपये था। जबकि ग्रॉस इंडियन कलेक्शन 193 करोड़ रुपये के करीब है। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि विदेशों में हाउसफुल 5 छा गई है।

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का जादू, Salman Khan की फिल्म का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

    क्या हिट है हाउसफुल 5?

    हाउसफुल 5 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड एक अच्छा कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अब हिट के की लिस्ट में भी शुमार हो गई है। जब तक कोई मूवी अपना बजट वसूलती नहीं है, तब तक वह हिट नहीं मानी जाती है। अब चूंकि हाउसफुल 5 ने 10 दिन में अपना बजट वसूल लिया है तो मेकर्स अब फायदे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 240 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।

    Photo Credit - Instagram

    हाउसफुल 5 इस वक्त 2025 की टॉप 2 फिल्मों में शुमार है। पहले नंबर पर छावा है जिसने दुनियाभर में 797 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जबकि रेड 2 करीब 241 करोड़ रुपये के साथ पहले दूसरे नंबर पर थी लेकिन हाउसफुल 5 ने इसे पीछे कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: हाउसफुल 5 का बड़ा धमाका, बजट वसूलने से सिर्फ इतनी दूर अक्षय कुमार की फिल्म