यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Housefull 5 Collection Day 10: संडे को 'हाउसफुल 5' ने बनाया रिकॉर्ड! अक्षय कुमार की फिल्म ने मारा तगड़ा यूटर्न
हाउसफुल 5 (Housefull 5) अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन इस साल किया है। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म को दर्शकों स ...और पढ़ें

HighLights
- हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- साजिद नाडियाडवाला की फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार
- अक्षय कुमार की फिल्म ने 10वें दिन की इतनी कमाई
एंटरटेनमेटं डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार का नाम चुनिंदा एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो हर तरह के किरदार को बखूबी निभाते हैं। कॉमेडी जॉनर की उनकी कुछ हिट फ्रेंचाइजी फिल्म का अक्सर जिक्र चलता है। इसमें हाउसफुल का नाम भी शुमार किया जाता है। साजिद नाडियाडवाला की हिट इस फ्रेंचाइजी फिल्म का पांचवा पार्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। मेकर्स ने इस बार नई योजना के साथ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतारा। हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B दो अलग-अलग वर्जन में कातिल भी अलग दिखाए गए। जबरदस्त बज और फिल्म की बड़ी कास्ट का असर कलेक्शन पर जरूर पड़ा।
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे दिग्गज स्टार्स लीड रोल में नजर आए हैं। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब तीनों ही जॉली बनकर शिप पर पहुंचते हैं और खुद को असली जॉली बताते हैं। इसके बाद बड़े पर्दे पर कॉमेडी का सफर शुरू होता है और हलचल से भरपूर यह फ्रेंचाइजी फिल्म लोगों को हंसने के कोई मौके देते हैं। हालांकि, फिल्म पर कुछ लोगों ने अभद्रता फैलाने और लड़कियों को वस्तु के रूप में पेश करने का आरोप लगाया है। इस पर फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने कहा कि यह बस लोगों के देखने का नजरिया है कि वह किस चीज पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।
हाउसफुल 5 के 10वें दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) की कहानी और कॉमेडी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म कलेक्शन के मामले में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर मूवी ने भारत में 24 करोड़ से शुरुआत की। इसके बाद, लगातार दो दिनों तक फिल्म ने 30 करोड़ के पार कलेक्शन किया। वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की ओर जाता नजर आ रहा है।
.jpg)
ये भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का जादू, Salman Khan की फिल्म का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने 9.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संडे टेस्ट में फिल्म ने पूरा दम दिखा दिया है। हालांकि, इस आंकड़े में सुबह तक बदलाव भी हो सकता है। पिछले दिन की बात करें, तो शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ की कमाई भारत में की थी। वीकेंड शुरू होते ही फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।
खबरें और भी
.jpg)
150 करोड़ के पार हुआ फिल्म का कुल कलेक्शन
हाउसफुल 5 के हाथ रविवार को एक बड़ी सफलता लग गई है। यह चर्चित फिल्म 10 दिनों के अंदर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में कर चुकी है। इससे पहले फिल्म ने जल्दी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया था। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में इसकी कमाई का हाल कैसा रहता है।