Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Worldwide Collection: अबकी बार 1300 पार! 11वें दिन दुनियाभर में बजा 'पुष्पा 2' की कमाई का डंका

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 16 Dec 2024 10:34 AM (IST)

    Pushpa 2 Worldwide Collection अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फुल स्पीड लिमिट से आगे बढ़ रही है। मूवी ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर आंधी लाने का काम किया है ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 ने 11वें दिन कमाए इतने करोड़
    पुष्पा 2 ने 11वें दिन कमाए इतने करोड़

    HighLights

    1. पुष्पा 2 ने 11वें दिन कमाए इतने करोड़
    2. दुनियाभर में धांसू कलेक्शन के साथ दौड़ रही मूवी
    3. 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी अल्लू अर्जुन की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Worldwide Collection: 'पुष्पा 2 द रूल' (Pushpa 2 The Rule) साल 2024 ही नहीं बल्कि अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। पहले दिन 175 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली मूवी घरेलु बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 11 दिन के अंदर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।

    सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'पुष्पा द राइज' से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन हाई वोल्टेज एनर्जी के साथ सीक्वल में नजर आ रहे हैं। एक्शन से लेकर धांसू डायलॉग डिलीवरी स्टाइल तक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई देख हर कोई हैरान है। आइए बताते हैं 11वें दिन वर्ल्ड लेवल पर क्या नया कमाल किया है।

    पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    पुष्पा 2 ऐसी पहली भारतीय फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 294 करोड़ से शुरुआत की थी। दिन-ब-दिन फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। 10 दिनों में इसने दुनियाभर में 82.56 करोड़ का कारोबार किया था।

    Photo Credit- Instagram

    11वें दिन वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 104.24 करोड़ निकाले थे। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय बालन के अनुसार, अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर मूवी ने अब तक टोटल 1322.65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये कलेक्शन बताता है कि इसकी कहानी ने देश से लेकर विदेश तक में लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection Day 11: पुष्पा 2 ने रप्पा-रप्पा इन मूवीज का किया सफाया, दूसरे संडे कमाई में छोड़ा पीछे

    पुष्पा 2 के बारे में.....

    पुष्पा 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुकुमार पुष्पा द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसे 200-250 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले थे।

    जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह सफल साबित हुई थी और 360 से 393.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अब 2 साल बाद पुष्पा राज अपनी कहानी करने पर्दे पर लौट आया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इसके गाने भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

    कानूनी पचड़ों में पड़े अल्लू अर्जुन

    फिल्म के धमाकेदार कलेक्शन के बीच फिल्म स्टार को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। 13 दिसंबर को संध्या थिएटर में हुए हादसे के सिलसिले में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया था और 14 तारीख की सुबह उन्हें जमानत मिल गई थी।

    इस घटना ने पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कान खड़े कर दिए हैं। हाल ही में एक्टर ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मृतक के परिवार से न मिल पाने के कारण पर चुप्पी तोड़ी थी। 

    ये भी पढ़ें- Allu Arjun ने 8 साल के पीड़ित बच्चे को लेकर जताई चिंता, पोस्ट शेयर कर बताया क्यों मिलने नहीं गए अस्पताल