यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pushpa 2 Collection Day 11: पुष्पा 2 ने रप्पा-रप्पा इन 6 मूवीज का किया सफाया, दूसरे संडे कमाई में छोड़ा पीछे
Pushpa 2 Day 11 Box Office Collection निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक लगातार धूम मचा रही है। दूसरे वीकेंड ...और पढ़ें

HighLights
- पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी
- 11वें दिन एक बार फिर से पुष्पा 2 ने किया कमाल
- इन 6 फिल्मों को कलेक्शन में छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Box Office Collection Day 11: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर हर रोज पुष्पा- द रूल रिकॉर्ड बनाते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है। रिलीज के 11वें दिन एक बार फिर से पुष्पा 2 के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है, जिसके चलते फिल्म की टोटल इनकम में दोबारा से मोटा इजाफा देखने को मिला है।
इस बीच दूसरे संडे को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की इस मूवी ने किस-किस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
पुष्पा 2 के आगे पस्त हो गईं ये मूवीज
रिलीज के पहले दिन से पुष्पा 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई की सिलसिला जारी है। ओपनिंग वीकेंड में सर्वाधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पुष्पा ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई मूवीज को धूल चटाई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 11वें दिन यानी सेकंड संडे को पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 75 करोड़ का कारोबार किया है।
ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection: क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं पुष्पा की टक्कर में, वर्ल्डवाइड इन 5 मूवीज का पत्ता साफ
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
जिसके दम पर दूसरे रविवार को कमाई के मामले में पुष्पा- द रूल ने कई मूवीज का पत्ता साफ कर दिया है, जिसकी लिस्ट इस प्रकार है-
| फिल्म | सेकंड संडे कलेक्शन |
| बाहुबली 2 | 65 करोड़ |
| केजीएफ 2 | 53 करोड़ |
| क्लकि 2898 एडी | 52.6 करोड़ |
| स्त्री 2 | 40.75 करोड़ |
| जवान | 37.26 करोड़ |
| एनिमल | 36.53 करोड़ |
(1).jpg)
खबरें और भी
फोटो क्रेडिट- एक्स
बता दें कि फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े सभी भाषाओं में मिलाकर हैं। इसके साथ ही अब पुष्पा- द रूल भारतीय सिनेमा के इतिहास में दूसरे रविवार को सबसे अधिक कमाई करने वाली इकलौती फिल्म बन गई है।
कितनी हुआ पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन
दूसरे संडे की कमाई के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो पुष्पा 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के कारोबार की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। अब तक रिलीज के 11 दिन में इस मूवी का कुल कलेक्शन 900.5 करोड़ हो गया है। बता दें कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई पहले कभी किसी मूवी ने नहीं की है।