Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Day 11 Collection: पुष्पाराज ने बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाया हाहाकार, दूसरे संडे धड़ल्ले से छापे नोट

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 09:38 PM (IST)

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2) लोगों के दिलों पर राज कर रही है। सिनेमाघरों में 11वें दिन भी फिल्म ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Jagran)
    पुष्पा 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. पुष्पा 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है कमाल
    2. 11वें दिन जारी रहा पुष्पाराज का जलवा
    3. संडे टेस्ट में इतने कलेक्शन के साथ हुई पुष्पा 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई करने के मामले में भी ज्यादातर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। मेकर्स ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि फिल्म ने दुनियाभर में 1292 करोड़ की कमाई कर ली है। सवाल खड़ा होता है कि संडे टेस्ट में पुष्पाराज ने कैसा प्रदर्शन किया है। 

    ओपनिंग डे पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

    सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस (Pushpa 2 Box Office Collection) पर अच्छी ओपनिंग मिली। फिल्म ने पहले ही दिन 164.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म की कहानी और पुष्पा स्टार की एक्टिंग को भी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म कमाई के मोर्चे पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाने में सफल हो रही है। 

    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन अनुसार

    पहला दिन- 164.25 करोड़

    दूसरा दिन- 93.8 करोड़

    तीसरा दिन- 119.25 करोड़

    चौथा दिन- 141.05 करोड़

    पांचवा दिन- 64.45 करोड़

    छठा दिन- 51.55 करोड़

    सातवां दिन- 43.35 करोड़

    आठवा दिन- 37.45 करोड़

    नौवां दिन- 36.4 करोड़

    दसवां दिन- 63.3 करोड़

    ग्यारहवां दिन- 72.15 करोड़ (खबर लिखे जाने तक)

    रविवार को हुआ फिल्म की कमाई में इजाफा

    रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म की कमाई को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 72.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के विवादों में घिरे होने का बुरा असर फिलहाल तक फिल्म की कमाई पर देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 11 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस (Pushpa Day 11 Collection) पर 897.65 करोड़ की कमाई कर ली है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसा प्रदर्शन कर पाती है। 

    Photo Credit- Instagram

    दसवे दिन के मुकाबले ग्यारहवां दिन पुष्पा 2 के लिए ज्यादा अच्छा साबित हुआ है। फिलहाल फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े में और बढ़ोतरी भी हो सकती है। वहीं, ग्लोबली भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। मूवी में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के लीड किरदार को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म कई दिन पहले ही आरआआर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर कोई भी बिग स्टार फिल्म पुष्पाराज का सामना नहीं कर पा रही है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection: क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं पुष्पा की टक्कर में, वर्ल्डवाइड इन 5 मूवीज का पत्ता साफ