विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Alpha के छूटे पसीने, आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर के लिए आगे की राह मुश्किल?

Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:24 PM (IST)

आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत फिल्म 'अल्फा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही धीमी शुरुआत की है। यह स्पाई थ्रिलर डबल डिजिट कलेक्शन के लिए संघर्ष कर रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) स्टारर 'अल्फा' (Alpha) आखिरकार बड़े पर्दे पर 3 जुलाई को रिलीज हो गई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी इसकी कमाई औसत रही।

अब सबकी नजरें अल्फा के पहले दिन के ओपनिंग-डे कलेक्शन पर हैं। एक तरफ जहां वेलकम टू द जंगल और कॉकटेल 2 पहले ही अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है ऐसे में अल्फा को अपने लिए जगह बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Alpha Movie Review: दमदार एक्शन पर कहानी में नहीं दम, सेकेंड हाफ में है गजब घोटाला; पढ़ें रिव्यू

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

सैकनिल्क पर पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। अल्फा ने अभी तक 5.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह भारत में इसका ग्रास कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक अगर यही पेस बरकरार रहा तो अल्फा पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Alpha (2)

फिलहाल तो अल्फा के लिए डबल डिजिट कलेक्शन मुश्किल लग रहा है। अल्फा के बजट के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 100 से 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इस हिसाब से अल्फा को बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ेगी।

Alpha (1)

शिव रवैल हैं फिल्म के डायरेक्टर

शिव रवैल की डायरेक्ट की गई फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है जिसमें महिला मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कास्ट में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फ़ैन्स के लिए एक और अच्छी बात यह है कि ऋतिक रोशन 'कबीर' के तौर पर स्पेशल अपीयरेंस देंगे।

फिल्म में ऋतिक 'वॉर' मूवी के अपने पॉपुलर किरदार को दोबारा निभाते नजर आएंगे। वहीं शरवरी के लिए 'अल्फा' एक महीने के अंदर रिलीज होने वाली उनकी दूसरी फिल्म है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पिछली रिलीज इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इस तरह एक ही समय में शरवरी को दो फिल्में सिनेमाघरों में चल रही है।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt से दिव्या खोसला कुमार ने फिर लिया पंगा? Alpha को लेकर वायरल पोस्ट ने फिर मचाई खलबली, क्या है सच