आलिया भट्ट की Alpha की लगी नैया पार या डूब गई कश्ती, मंगलवार का दिन रहा शुभ या अशुभ? देखें कलेक्शन रिपोर्ट
आलिया भट्ट-बॉबी देओल की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट सामने आ चुका है। मूवी का कलेक्शन गिरा या फिर इसमें बढ़ोतरी हुई, नीच ...और पढ़ें

ऐल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5./ फोटो- Instagram
HighLights
बॉक्स ऑफिस ऐल्फा हुई पास या फेल?
आ गया फिल्म के मंगलवार का रिजल्ट
'वेलकम टू द जंगल' के सामने कैसा है हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज हुई थी। यशराज बैनर तले बनी इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ से ओपनिंग की थी। अब मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं।
इस फिल्म के मंगलवार का अर्ली कलेक्शन भी सामने आ चुका है। पहले सोमवार को तकरीबन 3.85 करोड़ की कमाई करने वाली ऐल्फा के लिए 5वां दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा? नीचे देखें आंकड़े:
ऐल्फा का पहला मंगलवार रहा शुभ या अशुभ
आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म 'ऐल्फा' को समीक्षकों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन मूवी के हर दिन के कलेक्शन से यह साफ है कि ऑडियंस ने इसे पूरी तरह से नकारा नहीं है। पहले सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस किया था। अब 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हार मानी या जीत, इसका फैसला आप लेटेस्ट आंकड़ों से कर सकते है।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐल्फा ने रिलीज के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक सिंगल डे में 3.60 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा नहीं है। जहां वुमन सेंट्रिक फिल्मों के लिए लाखों रुपए निकालना मुश्किल होता है, तो वहीं आलिया की 'ऐल्फा' बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ठीकठाक बिजनेस कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर Alpha की हुकूमत, सोमवार को नोटों की हुई बारिश

वेलकम टू द जंगल बनी हुई है रास्ते का रोड़ा
ऐल्फा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट कलेक्शन 41.45 करोड़ तक का कर लिया है और मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 49.59 करोड़ तक का हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ऐल्फा के लिए 'वेलकम टू द जंगल' रास्ते का रोड़ा बनी हुई है, लेकिन दुनियाभर में यशराज की इस फिल्म की रफ्तार नहीं रुक रही है।
खबरें और भी
मल्टीस्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' ने दुनियाभर में अभी तक 63.64 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में इस भारतीय फिल्म ने 18.30 करोड़ तक कमाए हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट-शरवरी, बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सितारे भी नजर आए।