Alpha के रास्ते का कांटा बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle का कब्जा
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमाई में छाई वेलकम टू द जंगल
बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी मूवी का कब्जा
अक्षय कुमार की फिल्म ने किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) सिनेमाघरों में अब दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीत लिया है और इसी वजह से बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी बंपर कमाई करती हुई नजर आ रही है।
इतना ही नहीं आलिया भट्ट की एल्फा की रिलीज के बाद भी वेलकम टू द जंगल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। रिलीज के 10वें दिन वेलकम टू द जंगल ने एक बार फिर से मोटी कमाई करके दिखाई है।
वेलकम टू द जंगल की बंपर कमाई
माना जा रहा था कि एल्फा की रिलीज के बाद निर्देशक अहमद खान की वेलकम टू द जंगल की कमाई पर असर पड़ेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने एल्फा के सामने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इसका अंदाजा आप वेलकम टू द जंगल की रिलीज के 10वें दिन के कलेक्शन जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शनिवार को Box Office पर दोगुनी हुई Welcome To The Jungle की कमाई, 'मैं वापस आऊंगा' और 'ऐल्फा' का रहा ये हाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वेलकम टू द जंगल ने दूसरे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 9.75 करोड़ का कारोबार किया है, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि वेलकम टू द जंगल अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और कमर्शियल तौर पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही है।
खबरें और भी

इसके साथ ही अब वेलकम टू द जंगल का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वेलकम टू द जंगल ने सफलता की राह पर अपना कारवां जारी रखा है। इस तरह से अक्की की फिल्म एल्फा के रास्ते का कांटा बन गई है।
अक्षय की दूसरी सफल फिल्म
इस साल अब तक अक्षय कुमार की दो फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज किया गया है, जिनमें भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल के नाम शामिल हैं। दोनों ही मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सफलता का परचम लहराया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भी वेलकम टू द जंगल की बेहतरीन कमाई का सिलसिला जारी रहने वाला है।