संजय दत्त ने अचानक क्यों छोड़ दी Welcome To The Jungle? दो दिन कर ली थी शूटिंग; डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में पहले संजय दत्त भी थे लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने फिल्म क्यों छोड़ दी, जानिए इसकी वजह... ...और पढ़ें

संजय दत्त की एग्जिट पर बोले डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) में पहले सुनील शेट्टी की जगह संजय दत्त (Sanjay Dutt) मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। फिल्म के शुरुआती टीजर-पोस्टर से एक्टर का लुक भी रिवील हो गया था।
मगर फिल्म रिलीज हुई तो संजय दत्त के किरदार में सुनील शेट्टी नजर आए। बाद में डायरेक्टर अहमद खान (Ahmed Khan) ने अभिनेता की एग्जिट की वजह बताई थी। अब एक बार फिर उन्होंने बताया कि क्यों संजय की जगह सुनील रोल के लिए बेस्ट थे।
संजय दत्त ने क्यों छोड़ी फिल्म?
अहमद खान ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "इसे हमेशा से इसी तरह लिखा गया था। यही प्लान था। शुरुआत में जब हमने फिल्म की घोषणा की तो संजय दत्त ने दो दिन शूटिंग की थी लेकिन तारीखों को लेकर कई दिक्कतें थीं। बाबा (संजय दत्त) को पूरे एक महीने के लिए बाहर जाना था। फिर दूसरी बार एक और छोटी सी दिक्कत हुई और उन्होंने कहा, 'मैं अपनी तारीखें फिर से बदल लूंगा।' तब हमें बुरा लगा और हमने कहा, 'अरे हम आपसे अपना शेड्यूल नहीं बदलवा सकते।'"
यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड छा गई Welcome To The Jungle, 8वें दिन अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई
सुनील शेट्टी ने किया रिप्लेस
अहमद खान ने आगे कहा, "फिर उन्होंने पूछा, 'आप लोग मेरे लिए कितना एडजस्ट करेंगे?' इसलिए हमें कुछ चीजें छोड़नी पड़ीं। शो तो चलना ही था। सभी एक्टर्स ने साथ दिया। संजू ने सुनील से कहा, 'तुम मेरा रोल कर लो' और सुनील ने जैकी श्रॉफ से कहा, 'तुम मेरा रोल कर लो।' इससे पता चलता है कि हर कोई चाहता था कि यह फिल्म बने।"
खबरें और भी
अहमद खान ने बताया कि वो रोल सुनील शेट्टी के लिए ही बना था क्योंकि वह जिसका रोल कर रहे थे वो भी 'शेट्टी' ही था। फिल्म में अभिनेता ने उदय शेट्टी (वेलकम में नाना पाटेकर का रोल) के भाई की भूमिका निभाई है।