Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी बॉक्स ऑफिस पर आलिया की Alpha की धाक, दुनियाभर में मंगल को खेला कमाई का दंगल

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:02 AM (IST)

    बी टाउन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर एल्फा ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है। ...और पढ़ें

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. विदेशों में शानदार कमाई कर रही है एल्फा

    2. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एल्फा ने उड़ाया गर्दा

    3. एक्ट्रेस आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर है एल्फा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म एल्फा (Alpha) इस वक्त सिनेमाघरों में जारी है। यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर के तौर पर एल्फा को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी अधिक गर्म है। मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है।

    कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी एल्फा बेहतरीन प्रदर्शन करती दिख रही है, जिसका अंदाजा आप फिल्म के पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि अब तक एल्फा ने ग्लोबली कितनी कमाई कर ली है।

    एल्फा की वर्ल्डवाइड कमाई

    ओपनिंग वीकेंड के बाद एल्फा की कमाई में सोमवार को कटौती नजर आई थी, जिसको लेकर ये चर्चा होने लगी थी की वर्किंग डेज में ये स्पाई थ्रिलर फिल्म अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहेगी। लेकिन मंगलवार को सारा खेम ही पलट गया है और मूवी की कमाई में करीब 19 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। 

    alpha worldwide collection day 4

    यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर Alpha की हुकूमत, सोमवार को नोटों की हुई बारिश

    एक नजर डाली जाए एल्फा के 5वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 6 करोड़ से ज्यादा का रहा है और इसके साथ ही आलिया भट्ट की फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के पहले वीक से पहले अगर कोई मूवी दुनियाभर में इतनी कमाई करती है, तो उसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता है। 

    खबरें और भी

    alpha (2)

    फिलहाल जिस लय के साथ ग्लोबली एल्फा कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले वीकेंड तक ये फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा भी छूती हुई नजर आ सकती है।

    बॉबी देओल का रोल दमदार

    फिल्म एल्फा में अगर किसी कलाकार का रोल सबसे अधिक दमदार रहा है तो वह अभिनेता बॉबी देओल हैं। बॉबी ने एल्फा में नेगेटिव रोल प्ले करते हुए अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। फतेह सिंह के खलनायक किरदार में उन्होंने अपनी एक्टिंग का 100 प्रतिशत दिया है। जिसने एल्फा को एक खास फिल्म बनाया है। बाकी इस मूवी में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और अनिल कपूर के भी अहम किरदार हैं।

    यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट की Alpha की लगी नैया पार या डूब गई कश्ती, मंगलवार का दिन रहा शुभ या अशुभ? देखें कलेक्शन रिपोर्ट