Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Day 9 Collection: 9वें दिन 'एनिमल' ने मारी लम्बी छलांग, धुंआधार कमाई कर 400 करोड़ में शामिल!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 10:18 PM (IST)

    Animal Box Office Collection Day 9 रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है और ये सिलसिला अभी ...और पढ़ें

    एनिमल मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन छापे इतने नोट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एनिमल मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन छापे इतने नोट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एनिमल की कमाई में दूसरे शनिवार को आया उछाल
    2. एनिमल ने 9वें दिन किया इतना कारोबार
    3. 400 करोड़ से एक कदम दूर है एनिमल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection Day 9: एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'एनिमल' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। गुरुवार और शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन वीकेंड पर फिर से उछाल आया है। 9वें दिन मूवी ने बंपर कलेक्शन किया है। 

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) की कहानी एक ऐसे बेटे रणविजय (रणबीर कपूर) की है, जो अपने पिता बलवीर (अनिल कपूर) के लिए पागल है। पिता के साथ अनबन होने के बावजूद वह उन्हें बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ जाता है। फिल्म में कुछ एडल्ट सीन भी हैं, जिसकी वजह से इसे ए सर्टिफिकेट मिला है। बावजूद इसके, मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

    शनिवार को कमाई में आया बंपर उछाल

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' ने शानदार ओपनिंग कर साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गए। मूवी की कमाई में बुधवार से थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन शनिवार को इसमें उछाल आया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, दूसरे शनिवार (9 दिसंबर) को 'एनिमल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 37.78 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। हालांकि, सही आंकड़े आने के बाद शायद फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। जितना 'एनिमल' ने 9वें दिन कलेक्शन किया है, इतना तो दूसरे शनिवार को शाह रुख खान की 'जवान' भी नहीं कमा पाई थी। 

    यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: 2023 की वर्ल्डवाइड कमाई वाली मूवीज की लिस्ट में 'एनिमल', नंबर-1 पर ये फिल्म

    खबरें और भी

    एनिमल का एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ग्राफ?

    एक्शन थ्रिलर 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर ग्राफ ऊपर-नीचे रहा है। फिल्म ने 63 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। फर्स्ट वीकेंड में भी फिल्म की कमाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया था। जानिए 9 दिनों तक 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर ग्राफ...

    • पहला दिन- 63 करोड़
    • दूसरा दिन- 67.27 करोड़
    • तीसरा दिन- 70.69 करोड़
    • चौथा दिन- 44.47 करोड़
    • पांचवां दिन- 37.82 करोड़
    • छठा दिन- 30.45 करोड़
    • सातवां दिन- 24.13 करोड़
    • आठवां दिन- 23.53 करोड़ 
    • नौवां दिन- 37.78 करोड़ 

    यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: 600 करोड़ क्लब में 'एनिमल' ने ली एंट्री, दुनियाभर में तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड