Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Day 27: एनिमल अब इस ब्लॉकबस्टर मूवी को कुचलने को तैयार, डंकी-सालार भी नहीं लगा पाए लगाम

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 08:32 AM (IST)

    Animal Box Office Day 27 Collection रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को सिनेमाघरों में रिलीज हुए काफी वक्त हो चुका है। संदीप रेड्डी वांगा की इस मूवी के लिए फ ...और पढ़ें

    एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27वें दिन की इतनी कमाई / फोटो-Instagram
    एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27वें दिन की इतनी कमाई / फोटो-Instagram

    HighLights

    1. एनिमल के लिए दर्शकों के अंदर नहीं कम हो रही दीवानगी
    2. 'सालार' और 'डंकी' मिलकर भी नहीं रोक पा रहे हैं रफ्तार
    3. बुधवार के कलेक्शन के बाद 'एनिमल' इस बड़ी फिल्म के शिकार के लिए तैयार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Day 27 Collection: रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol)की फिल्म 'एनिमल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए बस चंद दिनों में एक महीने का समय पूरा होने जा रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 'सांवरिया' एक्टर और लॉर्ड बॉबी दोनों के करियर के लिए ही मील का पत्थर बनी।

    सिनेमाघरों में 27 दिन से चल रही इस फिल्म का क्रेज अब भी लोगों के अंदर कम नहीं हुआ है। शाह रुख खान की 'डंकी' और 'सालार' मिलकर भी रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' की रफ्तार रोक नहीं पा रहे हैं।

    बुधवार को भी 'एनिमल' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोला और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख दिया। 'गदर 2' और 'टाइगर 3' के पीछे अब किस फिल्म की बारी है, चलिए जानते हैं।

    एनिमल ने बुधवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'गदर'

    'एनिमल' से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)ने ये प्रमाण तो साफ तौर पर दे दिया कि वह इतनी जल्दी किसी भी सुपरस्टार के आगे नहीं झुकेंगे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये मूवी वर्किंग डेज पर भी कयामत लेकर आई है, क्योंकि फिल्म का हर दिन करोड़ों में कलेक्शन हो रहा है। मंगलवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Day 26: एनिमल की तूफानी रफ्तार है जारी, डंकी और सालार के सामने मंगलवार को कमा गई इतना पैसा

    अब फिल्म के बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल ने बुधवार को यानी कि 27वें दिन पर भी काफी अच्छी कमाई की है। इस मूवी ने लगभग 94 लाख के आसपास हिंदी में बिजनेस किया है। इसके अलावा तमिल में मूवी ने 2 लाख और तेलुगु में पांच लाख तक की कमाई बुधवार को कर डाली।

    खबरें और भी

    एनिमल ने 27 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन- 

    एनिमल इंडियन बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 540.03 करोड़ रुपए 
    एनिमल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 642.3 करोड़ रुपए 
    एनिमल हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन 490.08 करोड़ रुपए 
    एनिमल हिंदी भाषा सिंगल डे बुधवार कलेक्शन 94 लाख रुपए
    एनिमल तेलुगु भाषा टोटल कलेक्शन 44.31 करोड़ रुपए
    एनिमल तमिल भाषा टोटल कलेक्शन 4.8 करोड़ रुपए

    इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है 'एनिमल'

    एनिमल ने इंडिया में अब तक कुल 540.03 करोड़ की नेट कमाई और 642.3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga)के निर्देशन में बनी ये मूवी अब तक टाइगर 3 और सनी देओल की गदर 2 जैसी फिल्मों को कुचलकर आगे निकल चुकी है।

    अब इन फिल्मों के बाद Animal Movie के निशाने पर शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' है, जिसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट लाइफटाइम कलेक्शन 543 करोड़ के आसपास है। इस फिल्म को पछाड़ 'एनिमल' जल्द ही 'जवान' के बाद डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन सकती है।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Day 25: बॉक्स ऑफिस पर इतनी जल्दी हार नहीं मानेगी 'एनिमल', 25वें दिन की तगड़ी कमाई