यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Box Office Day 12 Collection: मंगलवार टेस्ट में 'एनिमल' का हुआ ऐसा हाल, 12वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़
Animal Box Office Day 12 Collection एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जितनी तेज छलांग लगाई थी उसे देखकर यही लग रहा था कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर ये फिल्म ...और पढ़ें

HighLights
- 'एनिमल' पर भी साफ दिख रहा है वर्किंग डेज का असर
- सोमवार के बाद मंगलवार को 'एनिमल' की इतनी कमाई
- दो हफ्तों बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ रही है 'एनिमल' की चमक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Day 12 Collection: रणबीर कपूर-बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार हुई थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन 63 करोड़ के बिजनेस के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।
जिस तरह से ये फिल्म 'टाइगर 3' सहित अन्य फिल्मों को पछाड़ती हुई भाग रही थी, उसे देखते हुए यही लग रहा था कि मूवी की रफ्तार को रोकना वाकई मुश्किल है। हालांकि, 10 दिन के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म पर वर्किंग डेज का असर देखने को साफ देखने को मिल रहा है।
11वें दिन सोमवार को 13 करोड़ के आसपास की कमाई करने वाली इस मूवी का मंगलवार को कलेक्शन और भी ज्यादा लुढ़क गया।
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को लुढ़का 'एनिमल' का कलेक्शन
एनिमल के लिए पहला वीकेंड और दूसरा वीकेंड दोनों ही काफी अच्छा साबित हुआ। हालांकि, अब 10 दिनों के बाद रणबीर कपूर-बॉबी देओल की फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। सैकनलिक.कॉम की अर्ली एस्टिमेट रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल के लिए बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार ठीक-ठाक रहा।
इस फिल्म ने हिंदी-तमिल और तेलुगु भाषा को मिलाकर सिंगल डे पर 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने 12 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 458 करोड़ नेट कमाई कर ली है। 12वें दिन 'एनिमल' की कमाई में 10 से 15 परसेंट गिरावट देखने को मिली।
खबरें और भी
एनिमल 12 डेज इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| पहला दिन | 63.80 करोड़ |
| दूसरा दिन | 67.27 करोड़ |
| तीसरा दिन | 70.69 करोड़ |
| चौथा दिन | 44.47 करोड़ |
| पांचवा दिन | 37.82 करोड़ |
| छठा दिन | 30.45 करोड़ |
| सातवां दिन | 24.13 करोड़ |
| आठवां दिन | 23.53 करोड़ |
| नौवां दिन | 35.33 करोड़ |
| दसवां दिन | 36.53 करोड़ |
| 11वां दिन | 13.85 करोड़ |
| 12वां दिन | 13 करोड़ रुपए |
हिंदी भाषा में एनिमल की हुई है इतनी कमाई
रणबीर कपूर- बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने 10 से 11 करोड़ की कमाई सिर्फ हिंदी भाषा से की है। हिंदी के अलावा 'एनिमल' तेलुगु भाषा में भी 11 दिनों के अंदर अच्छा-खासा कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि, तमिल में 'एनिमल' को थिएटर में कुछ ज्यादा ऑडियंस नहीं मिल रही हैं।
.jpg)
आपको बता दें कि एनिमल इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी भारतीय फिल्म है। इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है।