Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Worldwide Collection: 'एनिमल' ने बजाया सफलता का बिगुल, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी बॉलीवुड फिल्म

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 08:54 AM (IST)

    Animal Worldwide Box Office Collection Day 19 रणबीर कपूर-बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का डंका बजा दिया है। इंडिया के साथ-साथ द ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड 'एनिमल' ने बजा दिया सफलता का डंका / फोटो- IMDB
    वर्ल्डवाइड 'एनिमल' ने बजा दिया सफलता का डंका / फोटो- IMDB

    HighLights

    1. दुनियाभर में तेज रफ्तार से भागी 'एनिमल'
    2. 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड 19 दिनों में कर लिया सबसे ज्यादा बिजनेस
    3. एनिमल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी छठी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection: रणबीर कपूर के लिए साल 2023 की शुरुआत 'तू झूठी, मैं मक्कार' के साथ भले ही ठीक ठाक हुई हो, लेकिन उनके साल 2023 का अंत बहुत ही रॉक-सॉलिड होने वाला है। 1 दिसंबर को उनकी फिल्म 'एनिमल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

    संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में रणबीर कपूर ने अब तक का अपने करियर का सबसे अलग किरदार अदा किया था। 'एनिमल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 19 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के लिए फैंस का क्रेज कम होता नजर नहीं आ रहा है।

    डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' की कमाई काफी अच्छी हो रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड रणबीर कपूर-बॉबी देओल की फिल्म दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

    एनिमल ने दुनियाभर में बजा दिया अपनी सफलता का डंका

    जवान के बाद अगर किसी फिल्म ने बहुत ही तेज रफ्तार से कमाई की है, तो वह है 'एनिमल'। रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड अब तक 'टाइगर 3' से लेकर सनी देओल की 'गदर 2' तक को पीछे छोड़ दिया है। 'सांवरिया' रणबीर कपूर के 16 साल के करियर की ये पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।

    यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: रविवार को दुनियाभर 'एनिमल' ने मचा दिया गदर, 900 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ाए कदम

    रिलीज के 19 दिन बाद भी वर्ल्डवाइड एनिमल ने हार नहीं मानी है। रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर 835.करोड़ की कमाई करने वाली इस मूवी ने वर्ल्डवाइड मंगलवार को भी अच्छा बिजनेस किया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल मूवी ने अब तक दुनियाभर में 843 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    एनिमल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 

    एनिमल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 843 करोड़ रुपए
    एनिमल ओवरसीज कलेक्शन 225.45 करोड़ रुपए
    एनिमल कलेक्शन रविवार टू मंगलवार 8 करोड़ रुपए

    इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बनी 'एनिमल'

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने 2 दिनों के अंदर लगभग 8 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में शाह रुख खान की 'जवान' के बाद 'एनिमल' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। इस फिल्म ने ओवरसीज 225.45 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है।

    आपको बता दें कि 'एनिमल' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी बॉलीवुड मूवी बन चुकी है। इस फिल्म से आगे रेस में फिलहाल सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान, पठान, जवान और दंगल चल रही है।

    यह भी पढ़ें: Animal Day 19 Box Office: Gadar 2 को पछाड़ने के लिए 'एनिमल' ने कसी कमर, 19वें दिन छापे इतने करोड़ नोट