Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Assi Box Office Collection: कछुए की चाल से आगे बढ़ी अस्सी, सोमवार को छापे इतने नोट

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 08:24 PM (GMT+05:30)

    Assi Collection Day 4: एक्ट्रेस तापसी पन्नू की लेटेस्ट फिल्म अस्सी इन दिनों थिएटर्स में जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन अस्सी ने ब ...और पढ़ें

    अस्सी कलेक्शन अपडेट्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अस्सी कलेक्शन अपडेट्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. चौथे दिन अस्सी फिल्म का कलेक्शन

    2. बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही परफॉर्मेंस

    3. अब तक कर चुकी है टोटल इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Assi Box Office Collection Day 4: बीते सप्ताह अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर नई फिल्म अस्सी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी पॉजिटिव रिस्पॉन्स तो मिला है, लेकिन कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर ये मूवी थोड़ी कमजोर नजर आई है।

    इस बीच अस्सी मंडे टेस्ट की डगर से गुजरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन निर्देशक अनुभव सिन्हा की इस कोर्ट रूम ड्रामा मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    अस्सी की चौथे दिन की कमाई

    आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी कई रोचक मूवीज देने वाले निर्देशक अनुभव सिन्हा इस बार अस्सी को लेकर आए हैं। समाज की कुरीतियों और महिलाओं के उत्पीड़न की कहानी को दर्शाने में महारथ हासिल करने वाले अनुभव ने अस्सी के जरिए भी ऐसा ही कुछ पेश करने की कोशिश की है। तापसी पन्नू स्टारर इस मूवी को लेकर बंपर कलेक्शन की उम्मीद नहीं की जा रही थी।

    assifilm

    यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्मों में हुई भिड़ंत, कमाई में अव्वल निकली ये थ्रिलर

    ओपनिंग वीकेंड तक औसतन कारोबार करने वाली अस्सी ने रिलीज के चौथे दिन भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले सोमवार को अस्सी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 1 करोड़ के आस-पास कलेक्शन किया है।

    assimovie

    जोकि कम स्क्रीन्स और लो बज के आधार पर ठीकठाक कमाई मानी जा रही है। इसके साथ ही अब रिलीज के पहले चार दिनों में अस्सी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 करोड़ के पार चला गया है। हालांकि, ये आंकड़े उतने भी प्रभावशाली नहीं हैं, जिनकी प्रशंसा की जाए।

    खबरें और भी

    इस तरह से मंडे टेस्ट में अस्सी का प्रदर्शन फिफ्टी-फिफ्टी रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो अनुभव सिन्हा की इस कोर्ट रूम ड्रामा मूवी को ऑडियंस ने सिरे खारिज कर दिया है।

    7 साल से हिट के लिए तरस रही हैं तापसी

    बतौर एक्ट्रेस तापसी पन्नू की पिछली हिट फिल्म सात साल पहले 2019 में बदला मूवी के रूप में आई थी। तब से लेकर अब तक वह कई फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन कमर्शियल तौर पर तापसी की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई हैं। फिल्म अस्सी से भी एक्ट्रेस को कोई खास सफलता हाथ लगती हुई नजर नहीं आ रही है।

    यह भी पढ़ें- Assi Box Office Day 3: अस्सी का चल गया दांव, संडे को बन गया काम, फिल्म ने छाप लिए मोटे दाम