Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avatar 2 Box Office Collection: दूसरे सप्ताह में भी अवतार 2 का जादू बरकरार, रणवीर सिंह की सर्कस को पिलाया पानी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 05:54 PM (GMT+05:30)

    Avatar 2 Box Office Collection अवतार 2 को लेकर भारत में क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब यह ...और पढ़ें

    Avatar 2 Box Office Collection: अवतार 2 को फैंस काफी पसंद कर रहे है।
    Avatar 2 Box Office Collection: अवतार 2 को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Avatar 2 Box Office Collection: हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। अपनी रिलीज के दूसरे वीकेंड में भी यह फिल्म लगातार अच्छा व्यापार कर रही है। अब शुक्रवार के आंकड़े जारी किए गए हैं और फिल्म के मेकर्स इन्हें देखकर काफी खुश हैं। दरअसल फिल्म दूसरे शुक्रवार को भी डबल डिजिट में व्यापार करने में सफल रही है।

    अवतार 2 के आगे रणवीर सिंह की सर्कस पानी पीती नजर आई

    फिल्म अवतार 2 को चुनौती देने बॉक्स ऑफिस पर आई रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस पानी पीती नजर आई और इस फिल्म को मात्र सवा 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मिली है। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलिन फर्नांडिस और पूजा हेगडे जैसे बड़े कलाकार होने के बावजूद यह फिल्म लोगों को रास नहीं आ रही है। ट्रेड पंडितों के अनुसार सर्कस को पूरे भारत में मात्र सवा 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है और इसके चलते पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। यह ओपनिंग एक विलन रिटर्न से भी कम है और यह फिल्म सर्कस में मुकाबले काफी कम बजट में बनी थी।

    यह भी पढ़ें: Dhamaka Box Office Collections: रवि तेजा की 'धमाका' को मिली साढ़े 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग, 'सर्कस' को दी मात

    अवतार द वे ऑफ वाटर ने भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार कर लिया है

    इस बीच अवतार द वे ऑफ वाटर बॉक्स ऑफिस पर अपनी घुड़दौड़ बनाए हुए हैं। इस फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार कर लिया है और फिल्म ने यह कमाई अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में ही की है। इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को भी डबल डिजिट में कमाई की है। इस वीकेंड अवतार की कमाई का आंकड़ा वेकेशन और छुट्टियों को देखते हुए ₹50 करोड़ से अधिक का लगाया जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत में किसी विदेशी फिल्म का त्योहारों पर दबदबा बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, अंबानी परिवार खुशी से झूमता आया नजर, देखें वीडियो

    अवतार 2 की कमाई में दक्षिण भारत का भी बहुत बड़ा योगदान है

    आशा की जा रही है कि अवतार 2 फिल्म 350 करोड़ रुपये बड़ी सरलता से भारत में कमा लेगी। इसमें दक्षिण भारत का भी बहुत बड़ा योगदान है। इस फिल्म की मोटी कमाई दक्षिण भारत से आ रही है। आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि जेम्स कैमरून की फिल्म भारत की 2022 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म होगी। पहले दो नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर है। अवतार ने शुक्रवार को ₹13 करोड़ की कमाई की है और इसकी कुल कमाई 205 करोड़ रुपये से अधिक की है।

    खबरें और भी