Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avatar The Way of Water Collection Day 2: 100 करोड़ से बस इतनी दूर है 'अवतार 2', दूसरे दिन भी हुई जबरदस्त कमाई

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 08:00 AM (IST)

    Avatar The Way of Water Box Office Collection Day 2 जेम्स कैमरून की अवतार द वे ऑफ वॉटर भारत के सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। शनिवार को कलेक् ...और पढ़ें

    Avatar The Way of Water Box Office Collection Day 2
    Avatar The Way of Water Box Office Collection Day 2

    नई दिल्ली, जेएनएन।Avatar The Way of Water Box Office Collection Day 2:  हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' भारत के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दुनियाभर में जेम्स कैमरून की  फिल्म को हाथों हाथ लिया जा रहा है। पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग के बाद इसकी दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए है, जिसके देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्मों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है।

    अवतार 2 कर रही धमाल

    जेम्स कैमरून निर्देशित 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म भारत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर साबित हुई है। इसने पहले दिन 41 करोड़ का बिजनेस किया जिसमें अंग्रेजी में 21.7 करोड़ और हिंदी में 11.5 करोड़ शामिल हैं। इसके अलावा तेलुगु और तमिल में भी ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया।

    दूसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने शनिवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12% की छलांग लगाई। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन  45 से 47 करोड़ के  बीच का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 87 करोड़ से ऊपर हो गई है और ये दूसरे तीन 100 करोड़ के काफी आगे निकल जाएगी। रविवार की छुट्टी का फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

    आज होगी 100 करोड़ के पार

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर वीकेंड खत्म होने तक सिर्फ भारत में ही 130 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है। इस तरह भारत में किसी फिल्म के लिए अब तक के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड में से एक है। साथ ही फिल्म काफी कम समय में 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

    खबरें और भी

    दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बनी 'अवतार 2'

    अवतार 2 के छप्पर फाड़ कलेक्शन ने बता दिया है कि साल 2022 का अंत भी बॉक्स ऑफिस पर धूम धड़ाके के साथ ही होने वाला है। अब सोमवार के कलेक्शंस में इसकी पकड़ है और इसके बाद का रुझान है जो हमें बताएगा कि फिल्म कितनी दूर जा सकती है। ये फिल्म हिंदी बेल्ट में भी अच्छा परफॉर्म कर रही।

    ये भी पढ़ें

    Avatar The Way of Water की टिकटों की बिक्री के दौड़ में भारत का चीन और अमेरिका के साथ मुकाबला!

    Bigg Boss 16 Extension: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को मिला एक्सटेंशन, पढ़ें कब तक चलेगा शो