Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avatar 2: 13 साल पहले अवतार ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास, आमिर खान की फिल्म से हुई थी टक्कर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 02:30 PM (IST)

    Avatar Box Office अवतार दुनिया की उन फिल्मों में शामिल है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाने के साथ लोगों के दिलों में भी जगह बनायी थी। अब इसका दूसरा ...और पढ़ें

    Avatar Was First Hollywood Film To Collect 100 Crores. Photo- Twitter
    Avatar Was First Hollywood Film To Collect 100 Crores. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। आखिरकार, इंतजार खत्म होने जा रहा है और शुक्रवार को अवतार द वे ऑफ वाटर सिनेमाघरों में पहुंच रही है। सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर काफी बातें हो रही हैं और जेम्स कैमरून की जमकर तारीफें हो रही हैं। अवतार 2 से ट्रेड को भी काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अवतार मौजूदा दौर की उन फिल्मों में शामिल हैं, जिन्होंने सिनेमा में कहानी और किरदारों के साथ तकनीक की जुगलबंदी को सफलता के साथ पेश किया और ऐसा संसार रचा, जिसकी कल्पना करना भी आसान नहीं।

    यही वजह है कि 13 सालों बाद भी अवतार लोगों की यादों में बसी है। अवतार उन चंद हॉलीवुड फिल्मों में भी शामिल है, जिनकी भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब अवतार 2 की रिलीज से पहले वो यादें ताजा हो रही हैं, जब 2009 में अवतार देश में रिलीज हुई थी। 

    य भी पढ़ें: हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग 'एवेंजर्स एंडगेम' के नाम, क्या 'अवतार 2' तोड़ेगी थैनोस का रिकॉर्ड?

    18 दिसम्बर को थिएटरों में आयी थी अवतार

    भारतीय सिनेमाघरों में जेम्स कैमरून की फिल्म क्रिसमस से ठीक एक हफ्ता पहले 18 दिसम्बर को रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज था, जिसके चलते अवतार ने रिलीज के पांच हफ्तों में ही 101 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

    भारत में यह पहली हॉलीवुड फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ के पड़ाव को पार किया हो। फिल्म को सबसे ज्यादा कलेक्शन अंग्रेजी वर्जन से ही मिला था, जिसने 50.50 करोड़ जुटाये थे। हिंदी डब वर्जन से लगभग 26 करोड़ और तमिल-तेलुगु डब फिल्मों से लगभग 24 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ था।  

    खबरें और भी

    3 इडियट्स के सामने सिनेमाघरों में डरी रही

    दिलचस्प बात यह है कि अवतार को बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स से टकराना पड़ा था, जो 25 दिसम्बर को सिनेमाघरों में उतरी थी। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चली और भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बनी, जिसने 200 करोड़ का पड़ाव पार किया हो। 

    2.9 बिलियन डॉलर के साथ अवतार दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी है। 2011 में फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया गया था, जिसने 45 मिलियन डॉलर की कमाई वर्ल्डवाइड की थी। 2021 में फिल्म चीन में सीमित सिनेमाघरों में रिलीज की गयी थी। इसी साल 23 सितम्बर को फिल्म सीमित समय के लिए तीसरी बार दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    इस बार फिल्म को तकनीकी रूप से अपग्रेड करके उतारा गया था। फिल्म की रामास्टरिंग की गयी। इसे 4K HD क्वालिटी में दिखाया गया। सितम्बर रिलीज के बाद अवतार दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी। अवतार में लीड रोल सैम वर्थिंग्टन और जोई सैलडाना ने निभाये हैं।

    सैम ने जेक सुली नाम के एक्स मैरीन का किरदार निभाया था, जिसे अवतार प्रोग्राम के लिए चुना जाता है और पैंडोरा पर भेजा जाता है। अवतार के क्लाइमैक्स में दिखाया गया था कि सैम पूरी तरह से अवतार को चुनकर अपने इंसानी शरीर को छोड़ देता है। स्टीफन लैंग ने विलेन का रोल प्ले किया है। अवतार का ट्रेलर नीचे देख सकते हैं-

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 से पहले इन फिल्मों के सीक्वल ने भी की थी छप्परफाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर महीनों तक काटा बवाल