विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Collection Day 6: छठवें दिन बागी 4 ने पलट दिया खेल, हाफ सेंचुरी के करीब पहुंची टाइगर श्रॉफ की फिल्म

Published: Wed, 10 Sep 2025 09:29 PM (GMT+05:30)

Baaghi 4 Box Office Collection टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 इसी महीने 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ...और पढ़ें

कितना रहा बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-एक्स)
कितना रहा बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. 5 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म
  2. टाइगर श्रॉफ ने निभाया है लीड रोल
  3. कितना रहा बागी 4 का कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बागी 4 (Baaghi 4) में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की वापसी को लेकर बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे थे। टीजर से लेकर ऑफिशियल ट्रेलर ने फैंस के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की। टाइगर के नए दमदार अवतार, दमदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म पर बॉलीवुड में जबरदस्त एक्शन जॉनर को फिर से जीवित करने का प्रेशर था क्योंकि फैंस को उम्मीद काफी ज्यादा थी।

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

5 सितंबर, 2025 को फिल्म रिलीज हुई। बागी 4 ने सिनेमाघरों में जबरदस्त चर्चा के साथ धूम मचा दी और वीकेंड पर दमदार शुरुआत की। हालांकि, शुरुआती प्रचार और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बावजूद, फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वीकेंड पर अच्छे कलेक्शन के साथ वीकडे में फिल्म थोड़ी लड़खड़ाई जरूर लेकिन फिर संभल गई।

यह भी पढ़ें- दर्शकों को डराकर Baaghi 4 का खेल बिगाड़ रही है ये हॉरर फिल्म, 5 दिन में तोड़ डाला बाहुबली 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरना कौर संधू अभिनीत ए. हर्षा निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कई लोगों ने टाइगर के स्टंट और एक्शन दृश्यों की सराहना की, वहीं कुछ लोगों को लगा कि कहानी में ताज़गी की कमी है और भावनात्मक पहलू भी ठीक से जम नहीं पाए।

इन फिल्मों के साथ है मुकाबला

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन ये स्कोर 9.25 करोड़ पर खत्म हुआ। तीसरे दिन यानी रविवार को कलेक्शन 10 करोड़ रुपये पहुंच गया। चौथे दिन वीकडे पर फिल्म ने 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं मंगलवार को खाते में 4 करोड़ आए। इन आंकड़ों की तारीफ इसलिए भी की जानी चाहिए क्योंकि 5 सितंबर को कई सारी फिल्में ओटीटी और थिएटर पर रिलीज हुईं। वहीं विवेक अग्निहोत्री की बंगाल फाइल्स भी इसे तगड़ा कॉम्पटीशन दे रही थी लेकिन हार गई।

कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

छठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो खबरे लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 1.67 करोड़ था जोकि 2 से 4 करोड़ रुपये तक जा सकता है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 41.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म बहुत जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Collection Day 5: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'बागी 4' का हाल? टाइगर की फिल्म ने की इतनी कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।