विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Collection Day 5: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'बागी 4' का हाल? टाइगर की फिल्म ने की इतनी कमाई

Published: Tue, 09 Sep 2025 10:04 PM (IST)

Baaghi 4 Box Office Collection Day 5 अपने एक्शन के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त ...और पढ़ें

बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

HighLights

  1. बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
  2. मंगलवार को टाइगर की फिल्म ने की इतनी कमाई
  3. द बंगाल फाइल्स और द कॉन्ज्यूरिंग से मिल रही फिल्म को टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ को बागी फ्रेंचाइजी ने फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच के एक अलग पहचान दिलाई है। इस फ्रेंचाइजी में उन्होंने एक एक्शन स्टार के रूप में अपनी धाक जमाई। बागी फ्रैंचाइजी की तीन फिल्मों के बाद अब 2025 में इसकी चौथी फिल्म रिलीज हुई है जिसमें एक अलग लेवल का एक्शन दिखाया गया है और टाइगर का किरदार भी बाकी तीनों फ्रेंचाइजी से ज्यादा खूंखार है। फिल्म ने पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया अब पढ़ें पांचवें दिन का कलेक्शन।

बागी 4 कलेक्शन डे 5

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 15.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया था। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। वहीं आज मंगलवार को फिल्म ने अब तक 4.51 करोड़ की कमाई की है यानि आज भी कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ बागी 4 का 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 60.01 करोड़ रुपये हो गया है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 OTT: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर मचाएगी तबाही, इतने करोड़ में डील हुई फिक्स

बंगाल फाइल्स और द कॉन्ज्यूरिंग दे रही फिल्म को टक्कर

बागी 4 का क्लैश दो अलग-अलग लेकिन बेहद चर्चित फिल्मों के साथ हुआ, एक पॉलीटिकल ड्रामा बंगाल फाइल्स और दूसरी हॉरर फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स। हालांकि तीनों फिल्मों ने अलग-अलग दर्शकों को ध्यान में रखा, लेकिन तीनों के बीच टकराव ने दर्शकों की संख्या को बांट दिया जिससे इनकी कमाई पर असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

बागी 4 के बारे में

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट हरनाज संधू और सोनम बाजवा हैं। वहीं संजय दत्त ने इसमें विलेन का रोल प्ले किया है जिसमें वे काफी खूंखार लग रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया था वहीं फिल्म को फिलहाल मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा अहम रोल निभा रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर को ए हर्ष ने डायरेक्ट किया है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें- Box Office: क्लैश में बॉक्स ऑफिस की किंग निकली ये थ्रिलर, ओपनिंग वीकेंड पर 3 फिल्मों का कर दिया सूपड़ा साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।