Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BMCM Box Office Day 9: 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर चल रही कछुए की चाल, 9वें दिन कमाए बस इतने करोड़

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 12:07 AM (IST)

    Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 9 अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की कमाई में हर गुजरते दिन के साथ गिराव ...और पढ़ें

    9वें दिन बड़े मियां छोटे मियां की कमाई (Photo Credit: Instagram)
    9वें दिन बड़े मियां छोटे मियां की कमाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी। जिस तरह से इस फिल्म का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा था, उस तरह का यह मूवी कलेक्शन नहीं कर पाई है। फिल्म ने अपने पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी।

    इसके बाद लगा कि जल्द ही यह मूवी अपने बजट को कवर कर लेगी, लेकिन अब हर दिन इसकी कमाई देख कर ऐसा लग रहा है जैसे यह बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। चलिए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan Worldwide Collection: 100 करोड़ तक पहुंचने से पहले ही BMCM को लगी नजर? अब तक इतनी कमाई

    धीरे-धीरे आगे बढ़ रही बीएमसीएम

    अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस मूवी को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया। फिल्म में कई स्टार्स भी एक साथ नजर आए, लेकिन किसी भी चीज का फायदा फिल्म की कमाई को नहीं होता नजर आ रहा है। पहले हफ्ते में ही इस मूवी को 50 करोड़ के पास पहुंचने में हालत खराब हो गई।

    अब फिल्म की कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे यह मूवी दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पा रही है। बहुत ही कम लोग इस मूवी को देखने जा रहे हैं और यही वजह है कि इसकी कमाई में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अब इसकी 9वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और इसे मिलाकर अभी तक इस फिल्म की कमाई सिर्फ 51.40 करोड़ रुपये हुई है। ऐसे में अब देखना होगा कि दूसरे वीकेंड पर क्या अक्षय और टाइगर की फिल्म की कमाई में उछाल आता है या नहीं।

    यह भी पढ़ें: Box Office Report: शैतान का खौफ अब भी बरकरार, क्रू के प्लेन का तेल खत्म, ऐसी है बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की हालत