यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BMCM DAY 8 Box Office Report: लड़खड़ाते हुए 'बड़े मियां छोटे मियां' ने छुआ ये आंकड़ा, जानिए 8वें दिन का कलेक्शन
Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 8 एक्शन थ्रिलर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने सिनेमाघरों में रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। इस ...और पढ़ें

HighLights
- 8वें दिन बड़े मियां छोटे मियां का कलेक्शन
- फिल्म ने पूरा किया रिलीज का पहला सप्ताह
- बड़े मियां छोटे मियां ने छूआ ये आंकड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Day 9 Box Office Collection: बीते सप्ताह सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली एक्शन थ्रिलर बडे़ मियां छोटे मियां ने रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ये मूवी कमाई के मामले में बेअसर नहीं आई है।
सोमवार के बाद से हर रोज बीएमसीएम (BMCM) का कलेक्शन ग्राफ लुढ़कता ही जा रहा है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि रिलीज के 8वें दिन बड़े मियां छोटे मियां का कारोबार क्या दोबारा से कम हुआ है।
8वें दिन बड़े मियां छोटे मियां ने की इतनी कमाई
सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां से ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर मूवीज की तरह ये एक्शन थ्रिलर भी कमाल दिखाएगी। लेकिन रिलीज के फर्स्ट वीक में इस मूवी को दर्शकों ने सिरे से खारिज किया है और सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को देखने के लिए बहुत कम तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।

जिसकी वजह से बड़े मियां छोटे मियां की कमाई काफी कम रही है। सैकनिल्क की तरफ से बडे़ मियां छोटे मियां के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार इस फिल्म ने दूसरे गुरुवार को करीब 1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
बड़े मियां छोटे मियां फर्स्ट वीक कलेक्शन रिपोर्ट
| पहला दिन | 16.07 करोड़ |
| दूसरा दिन | 7.6 करोड़ |
| तीसरा दिन | 8.5 करोड़ |
| चौथा दिन | 9.05 करोड़ |
| पांचवा दिन | 2.5 करोड़ |
| छठा दिन | 2.4 करोड़ |
| सातवां दिन | 2.55 करोड़ |
| आठवां दिन | 1.60 करोड़ |
| कुल | 50.27 करोड़ |
इस तरह से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बडे़ मियां छोटे मियां के लिए रिलीज का पहला सप्ताह गुजरा है। इस सूची देख आप ये कहते हैं कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ये फिल्म कुछ भी खास कमाल नहीं दिखा सकी है।