Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BMCM Day 2 Box Office: ईद के बाद 'बड़े मियां छोटे मियां' फेल हुई या पास, जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 08:16 PM (IST)

    Bade Miyan Chote Miyan Day 2 Collection अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने रिलीज के पहले दिन बंपर कलेक्शन कर दिखाया है। ...और पढ़ें

    BMCM ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-X)
    BMCM ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. दूसरे दिन बड़े मियां छोटे मियां ने किया इतने बिजनेस
    2. अक्षय और टाइगर फिल्म की दो दिन में इतनी कमाई
    3. ईद पर रिलीज हुई ये एक्शन थ्रिलर

    एंंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 2: एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जमकर गदर मचाया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। 

    ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करने के बाद रिलीज के दूसरे दिन भी क्या बड़े मियां छोटे मियां बेहतरीन कारोबार करने में सफल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने शुक्रवार को कितनी कमाई कर ली है। 

    दूसरे दिन बड़े मियां छोटे मियां कमाई रही इतनी

    ईद के मौके पर बडे़ मियां छोटे मियां (BMCM) शानदार ओपनिंग हासिल कर के हर किसी को हैरान कर दिया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का जादू फैंस के ऊपर चल गया। फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस की हर तरफ तारीफ की जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं खलनायक की भूमिका में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी जमकर महफिल लूट ली है। 

    इस बीच गौर किया बड़े मियां छोटे मियां के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के आधार पर डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस मूवी ने पहले फ्राइडे को करीब 7 करोड़ की कमाई कर ली है। जो ओपनिंग डे हिसाब से फिल्म के लिए काफी कम आंकी जा रही रही है।

    खबरें और भी

        पहला दिन      16.07 करोड़
        दूसरा दिन      7 करोड़
          कुल      22 करोड़

    एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा उठाना चाहेगी फिल्म

    पहले ये फिल्म बुधवार 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन इसे अब एक दिन बाद गुरुवार को रिलीज किया गया है। ऐसे में बड़े मियां छोटे मियां का पहला टारगेट एक्टेंडेड वीकेंड का फायदा उठाना होगा और शानदार कलेक्शन का आंकड़ा पार करना होगा। 

    ये भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan Review: मनोरंजन के मसालों से भरपूर फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन