विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Barbie Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन बनी हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी', 3 हजार करोड़ से बस इतनी दूर

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 25 Jul 2023 08:55 AM (IST)

Barbie Box Office Day 4 Collection हॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्देशक ग्रेटा गर्विग की फैंटसी वर्ल्ड में ले जाने वाली फिल्म ...और पढ़ें

Barbie Box Office Day 4 Greta Gerwig Fantasy Film Soon Enter in 3000 Cr Club Worldwide Know Monday Collection/Imdb
Barbie Box Office Day 4 Greta Gerwig Fantasy Film Soon Enter in 3000 Cr Club Worldwide Know Monday Collection/Imdb

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है 'बार्बी'
  2. इंडिया में फिल्म का अब तक हुआ है इतना कलेक्शन
  3. वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ के नजदीक पहुंची ग्रेटा गर्विग की फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। Barbie Box Office Day 4: बचपन में बार्बी डॉल से सभी खेले होंगे, लेकिन कभी पर्दे पर फैंटसी वर्ल्ड की बार्बी की कहानी को इस तरह से ग्रेटा गर्विग प्रदर्शित करेंगी, इसका अंदाजा शायद बहुत ही कम लोगों को होगा। 21 जुलाई को हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' के साथ रिलीज होने वाली 'बार्बी' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है।

इस फिल्म को इंडिया में तो सिर्फ इंग्लिश भाषा में रिलीज किया गया, लेकिन दुनियाभर में मार्गोट रॉबी और रयान गोस्लिंग स्टारर फिल्म धमाल मचा रही है। चलिए बिना देरी किये जानते हैं कि इस फिल्म ने इंडिया और वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई की है।

बार्बी ने इंडिया में अब तक कुल की इतनी कमाई

आपको बता दें कि 'बार्बी' के साथ ग्रेटा गर्विग' ऐसी पहली हॉलीवुड महिला निर्देशक बन गई हैं, जिनकी फिल्म ने शुरुआत के तीन दिनों में ही 155 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर लिया है। ओपेनहाइमर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाली इस फिल्म को इंडिया में सिर्फ इंग्लिश भाषा में रिलीज किया गया।

5 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार को 6.5 और रविवार को 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार को वर्किंग डे की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिली। इस फिल्म ने सोमवार को महज 2.43 करोड़ का कलेक्शन किया। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 21.08 करोड़ का हुआ है।

दुनियाभर में 'गदर' मचा रही है बार्बी

ग्रेटा गर्विग की फिल्म 'बार्बी' की इंडिया में कमाई भले ही धीमी हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा है। दुनियाभर में ये फिल्म बहुत ही तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल-7 को टक्कर देने के करीब पहुंच चुकी है। दुनियाभर में वीकेंड तक 2050 करोड़ की कमाई करने वाली 'बार्बी' ने दुनियाभर में अब तक 2760 करोड़ का बिजनेस किया है।

जिस स्पीड से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ये जल्द ही मिशन इम्पॉसिबल-7 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी के अलावा सिमू लियू, केट मैकिनॉन, इस्सा राय, रिया पर्लमैन, और विल फेरेल भी अहम भूमिका में नजर आए।