Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Bhagya Vidhaata Collection: 'विधाता' के हाथ में Kangana Ranaut का 'भाग्य', कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन?

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 10:05 PM (IST)

    कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने पहले दिन की शुरुआत बहुत धीमी की है। बता दें कि कंगना की पिछली पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं। इनमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की भारत भाग्य विधाता, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की मैं वापस आउंगा (Main Wapas Aaunga) और मनोज बाजपेई की गवर्नर (Governor) है। फिल्म की कहानी 26/11 के आतंकी हमले पर आधारित है।

    भारत भाग्य विधाता रियल लाइफ घटनाओं से प्रेरित है। कंगना ने मूवी में नर्स गीता का रोल निभाया है और जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म में वे आपको स्टार को भुलाकर कहानी के पीछे छिपी उस बहादुर महिला से रूबरू कराती हैं।

    यह भी पढ़ें- मंगलसूत्र पहनकर घूमने वाली वायरल फोटो पर Kangana Ranaut का आया रिएक्शन, शादी पर बोलीं- 'परिवार का दबाव...'

    कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

    वहीं फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म के कुल 2,096 शोज रिलीज हुए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत भाग्य विधाता ने पहले दिन 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अभी ये आंकड़ा और बढ़ेगा और वीकेंड पर कलेक्शन में कुछ उछाल आने की उम्मीद है।

    Kangana (20)

    वहीं कंगना की पिछली पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। अपनी पिछली फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। उन्होंने इसका निर्देशन भी किया था। लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में करीब 23.81 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही।

    खबरें और भी

    पिछली 5 फिल्में रहीं फ्लॉप

    इससे पहले, साल 2023 में उनकी फिल्म 'तेजस' ने सिर्फ 8.05 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ रुपये था। तेजस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके अलावा कंगना तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में भी नजर आईं; 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 54.10 करोड़ रुपये कमाए और यह भी फ्लॉप रही।

    यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata: कौन हैं अंजलि कुल्थे? 26/11 हमले की हीरो ने दी Kangana Ranaut के किरदार को प्रेरणा