विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bholaa Box Office Day 12: मंडे टेस्ट में पिछड़ती नजर आई अजय की भोला, लागत निकालने में खून-पसीना करना होगा एक

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 11 Apr 2023 08:17 AM (IST)

Bholaa Box Office Collection Day 12 अजय देवगन और तब्बू स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म भोला की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस ...और पढ़ें

Bholaa Box Office Collection Day 12, Twitter
Bholaa Box Office Collection Day 12, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की भोला को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके है। फिल्म कलेक्शन के मामले में उम्मीद पर खरी उतरती हुई नजर नहीं आ रही है। भारी भरकम वीएफएक्स और 3डी में रिलीज हुई भोला का बजट काफी ज्यादा है। ऐसे में फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना बेहद जरुरी हो गया है।

भोला ने आजमाए सारे पैंतरे

भोला ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाने की कोशिश की। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11 करोड़ 20 लाख का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड पर भोला ने बॉक्स ऑफिस पर छलांग लगाने के लिए सारे पैंतरे आजमाए और ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही है।

दूसरे हफ्ते में फिलसी भोला

वहीं, दूसरे वीकेंड की बात करें तो भोला के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने पहले शुक्रवार यानी 31 मार्च को 7 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार को 12 करोड़ 20 लाख और रविवार को 13 करोड़ 48 लाख की कमाई की।

वीकेंड पर निराशाजनक रहा कलेक्शन

भोला के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की ओर नजर डालें तो फिल्म ने शुक्रवार को यानी 7 अप्रैल को 3 करोड़ 51 लाख की कमाई की, जबकि शनिवार को 3 करोड़ 90 लाख और रविवार को महज 4 करोड़ 90 लाख का कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे हफ्ते में भोला 70 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

सोमवार को कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की भोला के दूसरे सोमवार यानी 10 अप्रैल के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म इस बार मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिछड़ गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भोला ने रिलीज के 12वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही देशभर में भोला अब तक 74 करोड़ 29 लाख का टोटल कलेक्शन कर चुकी है।

निराश हुए अजय के फैंस

अजय देवगन बीते साल आखिरी बार फिल्म दृश्यम 2 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि भोला कुछ नया लेकर आएगी, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में असफल नजर आ रही है।

भोला का बजट

भोला के लिए अजय देवगन ने खूब मेहनत भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोला के ऊपर अजय ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं यानी फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए अभी बॉक्स ऑफिस जमकर खून पसीना बहाना होगा।