Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Collection: वीकेंड से पहले पलटा पासा, भूत बंगला ने 14वें दिन किया सॉलिड कलेक्शन

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 10:07 PM (IST)

    अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये रहा और घरेलू ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह फिल्म 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की वापसी है।

    साथ ही साथ प्रियदर्शन ने भी लगभग दो दशकों बाद हिंदी हॉरर कॉमेडी जॉनर में वापसी की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वर्ल्डवाइड कमाल करते हुए भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- संडे को Bhooth Bangla की हुई चांदी, दुनियाभर में अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म ने कर डाला शॉकिंग कलेक्शन

    भूत बंगला ने की थी शानदार ओपनिंग

    वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार कलेक्शन लगातार जारी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया और 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 19.00 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये रहा।

    Bhooth

    वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता पूरा कर लिया है। 14वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन अभी तक 2.26 करोड़ रुपये हुआ है। अभी ये आंकड़ा और बढ़ेगा और एक अनुमान के मुताबिक ये 3 से 4 करोड़ तक जा सकता है।

    दूसरे सप्ताह फिल्म ने 42.51 करोड़ रुपये की कमाई की और इस तरह भूत बंगला का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस 126.91 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    Bhooth (2)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी की बात करें तो'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी है, जो मंगलपुर गांव के एक शापित हवेली के इर्द-गिर्द गढ़ी गई है। कहानी के अनुसार, 'वधूसुर' नामक राक्षस का साया वहां की हर शादी को तबाह कर दुल्हन को गायब कर देता है, जिसके पीछे का रहस्य एक पुरानी हवेली में छिपा है। इसी में कहानी उलझी हुई है। फिल्म में कॉमेडी के मजेदार पंचेज हैं जिसे देखकर आपको वाकई आनंद आएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में 'भूत बंगला' का खौफ, नॉन-वीकेंड में भी कमाई से काट दिया गदर