Bhooth Bangla Box Office: बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला का आखिरी वार, चौंका देगी 27वें दिन की कमाई
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस बंपर कमाई के मामले में अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। ...और पढ़ें

भूत बंगला कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला का कमाल
27वें दिन फिल्म की बंपर कमाई जारी
अब तक कर चुकी है इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल की पहली फिल्म भूत बंगला जल्द ही रिलीज का पहला महीना पूरे करने वाली है। इस दौरान अभी तक ये हॉरर कॉमेडी मूवी अपनी शानदार कहानी के दम पर सिनेमाघरों में दर्शकों खींचती हुई नजर आ रही है।
कमाई के मामले में भी अक्की की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है और कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 27वें दिन भी भूत बंगला ने हैरान करने वाली कारोबार किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि चौथे बुधवार को इस मूवी का कलेक्शन कितना रहा है।
भूत बंगला की 27वें दिन की कमाई
फिल्म भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी ने करीब 14 सालों के लंबे इंतजार बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। भूल भुलैया, गरम मसाला और हेरा फेरी जैसी कई कल्ट कॉमेडी देने वाली इस जोड़ी ने भूत बंगला के जरिए भी ऑडियंस को खूब हंसाया है। यही कारण है कि इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपार सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें- 250 करोड़ी भूत बंगला के बाद अक्षय का 'जंगल राज'! Welcome To The Jungle से 'खिलाड़ी' का पहला लुक आउट
-1778686985127.jpg)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के सातवें दिन 27 दिन भूत बंगला ने करीब 1.30 करोड़ का कारोबार किया है, जो वर्किंग डेज के हिसाब से काफी अच्छा बिजनेस माना जा रहा है। नजर डाली जाए अब हॉरर कॉमेडी भूत बंगला के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन की तरफ तो आंकड़ा 162 करोड़ के पार पहुंच गया है, जोकि कमाई के शानदार नंबर्स हैं।
खबरें और भी

कमर्शियल सफलता के बाद अब अक्षय कुमार की भूत बंगला इस साल की हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों के सूची में शामिल हो गई है। इससे पहले सनी देओल की बॉर्डर 2 और रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज जैसी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस बंपर कमाई कर कामयाबी हासिल की है।
अक्षय की अगली फिल्म
भूत बंगला की सफलता के बाद बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज बरकरार रखेगा। अक्की की अगली फिल्म का नाम वेलकम टू द जंगल है, जिसका इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मल्टी स्टारर मूवी में अक्षय एक बार फिर से दर्शकों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाते हुए नजर आएंगे। बात की जाए वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट की तरफ तो 26 जून 2026 को उनकी ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।