Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Box Office: छठवें दिन 'भूत बंगला' ने 'धुरंधर 2' को किया ओवरटेक, जमकर बरसे करारे नोट

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 10:00 PM (IST)

    अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 6 हफ्ते पूरे कर लिया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस हॉरर- कॉमेडी के जरिए अक्षय कुमार अभिनीत ने 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह जोड़ी इससे पहले 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' और 'भूल भुलैया' जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों के लिए जानी जाती है।

    अक्षय कुमार का धांसू कमबैक

    17 मार्च को रिलीज हुई फिल्म को आज बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे हो गए हैं और इसने अपनी ये स्पीड लगातार जारी रखते हुए अच्छा कलेक्शन किया। भूत बंगला ने अक्षय कुमार के करियर में चला आ रहा सूखा खत्म किया। 'भूत बंगला' ने पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ से अधिक की कमाई की और 4 दिनों के भीतर दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया।

    Bhooth

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय का हुआ धांसू कमबैक, मंगलवार को जमकर बरसे करोड़ों रुपये

    वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई थोड़ी धीमी पड़ी है ऐसे में देखा जा रहा है कि भूत बंगला को इसका भरपूर फायदा मिलेगा और फिल्म के पास दर्शक जोड़ने का शानदार मौका है। अगर वीकेंड पर भी फिल्म ये स्टेबिलिटी बनाए रखती है तो भूत बंगला के परफॉर्म करने के लिए दूसरा हफ्ता भी रहेगा।

    बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार ओपनिंग

    वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो भूत बंगला ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन ये आंकड़ा 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़ और पांचवें दिन 8 करोड़ रुपये रहा।

    खबरें और भी

    इसके अलावा छठवें किन के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने खबर लिखे जाने तक 3.74 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया है। वीकडे के हिसाब से फिल्म के लिए ये अच्छा कलेक्शन है। अभी इसके और बढ़ने की उम्मीद है। इस हिसाब से फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 76.49 करोड़ रुपये हो गया है।

    Bhooth (1)

    वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कमाल

    वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन जारी है। मंगलवार को अक्षय कुमार की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन उछाल मारते हुए 118.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दिलचस्प बात यह है कि 'भूत बंगला' ने अपने पांचवें दिन 'जॉली एलएलबी 3' से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कोर्टरूम ड्रामा को पीछे छोड़ दिया है। जॉली एलएलबी 3 ने पांचवें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की। हालांकि, यह अभी भी 'हाउसफुल 5' से काफी पीछे है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के बाद एक्स गर्लफ्रेंड संग कमबैक करेंगे Akshay Kumar, 22 साल बाद पर्दे पर लौटेगी जोड़ी