Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla के बाद एक्स गर्लफ्रेंड संग कमबैक करेंगे Akshay Kumar, 22 साल बाद पर्दे पर लौटेगी जोड़ी

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:56 PM (IST)

    फिल्म भूत बंगला के बाद अक्षय कुमार की एक बहुचर्चित फिल्म को रिलीज किया जाएगा, जो पिछले 3 साल से रिलीज के लिए तरस रही है। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की एक्स कौन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    अक्षय कुमार की एक्स कौन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. भूत बंगला के बाद रिलीज होगी ये फिल्म

    2. एक्स के साथ वापसी करेंगे अक्षय कुमार

    3. 3 साल से रिलीज के लिए तरस रही है मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये लेटेस्ट फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। इस बीच अक्की की अपकमिंग मूवीज को लेकर भी सुर्खियां तेज हैं और जिनमें कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। 

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में एक ऐसी फिल्म का नाम भी शामिल है, जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ 22 साल के बाद पर्दे पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि वह फिल्म और एक्ट्रेस आखिर कौन है। 

    भूत बंगला के बाद रिलीज होगी ये फिल्म

    निर्देशक प्रियदर्शन संग अभिनेता अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अपनी शानदार कहानी के दम पर क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से भूत बंगला को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं और मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करती हुई नजर आ रही है। गौर किया जाए अक्षय की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम वेलकम टू द जंगल है, जोकि एक मल्टी स्टारर फिल्म है। 

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय का हुआ धांसू कमबैक, मंगलवार को जमकर बरसे करोड़ों रुपए

    akshay raveena (1)

    इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। जी हां अपने समय में अक्की और रवीना के प्यार के किस्सा सिनेमाई गलियारे में काफी चर्चित रहे थे।

    खबरें और भी

    akshay raveena

    कहा ये भी जाता है कि इन दोनों सुपरस्टार्स की सगाई भी हो गई थी, जो किसी कारणवर्ष टूट गई। साल 2004 में आई फिल्म पुलिस फोर्स में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखी थी। 

    welcome to the jungle

    अब 22 साल के लंबे इंतजार के बाद रवीना और अक्षय फिल्म वेलकम टू द जंगल से वापसी करने जा रहे हैं। इन दोनों के अलावा इस मूवी में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल और मुकेश तिवारी जैसे कई कलाकार शामिल हैं। 

    कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

    साल 2023 में निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनने वाली वेलकम टू द जंगल की घोषणा हुई थी। अब जाकर ये फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 26 जून 2026 को अक्षय कुमार की इस कॉमेडी मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- मामा-चाचा को भी नहीं छोड़ा... जब Akshay Kumar संग शादी से पहले ट्विंकल ने खंगाल डाली थी पूरे खानदान की कुंडली