Bhooth Bangla की टेंशन बन गई साउथ की फिल्म, अक्षय की हॉरर कॉमेडी से कर डाली दोगुनी कमाई
साउथ सिनेमा की एक लो बजट फिल्म कमाई के मामले में अक्षय कुमार की भूत बंगला पर भारी पड़ गई है। ...और पढ़ें
-1776834286728_m.webp)
भूत बंगला पर भारी पड़ी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमाई में अव्वल निकली साउथ फिल्म
धुरंधर 2 के बाद भूत बंगला पर निशाना
18 दिनों में कर डाली ऐतिहासिक कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाए हुए है। लेकिन इस हिंदी सिनेमा की हॉरर कॉमेडी को साउथ सिनेमा की एक लो बजट फिल्म की तरफ से कड़ी टक्कर मिली है।
ये साउथ मूवी अक्षय कुमार की भूत बंगला की तुलना में दोगुनी कमाई करने में सफल रही है और दुनियाभर में ऐतिहासिक कारोबार करती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
भूत बंगला पर भारी पड़ी ये साउथ फिल्म
जिस साउथ फिल्म के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसकी रिलीज को 18 दिनों का समय बीत चुका है। इसके बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम रन बिजनेस करती हुई नजर आ रही है। दरअसल यहां बात मलयालम सिनेमा की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म वाझा 2 (Vaazha 2) की जा रही है।
-1776835208458.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली 10 करोड़ के बजट वाली फिल्म, सिर्फ 14 दिनों में ही की रिकॉर्डतोड़ कमाई
निर्देशक साविन एस.ए. की इस फिल्म का बजट महज 10 करोड़ और इसने ग्लोबली अब तक 207 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जो अपने आप में रिकॉर्डतोड़ कमाई है। इतना ही नहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी वाझा का सीक्वल 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि फिलहाल बंपर कमाई के मामले में अगर कोई भारतीय फिल्म नंबर-1 बनी हुई है तो वह वाझा 2 है।
खबरें और भी
-1776835218870.jpg)
तुलना की जाए भूत बंगला से है तो अब तक अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म रिलीज के 6 दिन के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकी है और दुनियाभर में इसके कलेक्शन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है। इस तरह से वाझा 2 बाजी मारती हुई नजर आई है।
क्या है वाझा 2 की कहानी
फिल्म वाझा 2 की कहानी 4 चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनसे उनका परिवार और स्कूल प्रबंधन दुखी रहता है, क्योंकि उनकी हरकतें ही ऐसी हैं। सामाजिक दवाब कम करने के लिए ये चारों कुछ अलग करने की ठानते हैं और इसमें बड़ी गड़बड़ हो जाती है, जो फिल्म का रोमांच बढ़ाती है।