Vaazha 2 Collection: डकैत और धुरंधर 2 के सामने सीना तान खड़ी वाझा 2, दुनियाभर में बजा बंपर कमाई का डंका
लेटेस्ट साउथ फिल्म वाझा 2 कमाई के मामले में दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

वाझा 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धमाकेदार कमाई कर रही है फिल्म वाझा 2
मलयालम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर छोड़ी छाप
कम बजट में वाझा 2 कर दिया बंपर कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमर्शियल परफॉर्मेंस से फिल्म की सफलता के तार जुड़े रहते हैं। मौजूदा समय में ऐसा ही कुछ कारनामा साउथ की लेटेस्ट फिल्म वाझा 2 करती हुई नजर आ रही है। धुरंधर 2 और डकैत जैसी फिल्मों के बीच वाझा 2 ने अपनी जगह बनाई और शानदार कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है।
कम बजट वाली मलयालम सिनेमा की इस मूवी ने हर किसी को अपने कलेक्शन से प्रभावित किया है और दुनियाभर में रिलीज के 11 दिन की मोटी रकम छाप ली है।
वर्ल्डवाइड वाझा 2 ने की बंपर कमाई
साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक साविन एसए के डायरेक्शन में साल 2024 में वाझा फिल्म को रिलीज किया गया था। कॉमेडी ड्रामा इस मूवी ने 2 साल पहले भी सफलता का स्वाद चखा था और अब 2026 में इसकी सीक्वल आया है, जिसका लंबे समय से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक बार फिर से वाझा फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त ने अपनी शानदार कहानी के दम पर ऑडियंस का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें- Dacoit Box Office: 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे रही मृणाल ठाकुर की 'डकैत', पांच दिन में कर डाला करोड़ों का कलेक्शन

जिसकी बदौलत ये मलायलम फिल्म कमाई के मामले में भी अव्वल निकलती हुई नजर आ रही है। अब तक वाझा 2 की रिलीज को 11 दिनों का समय बीत चुका है और मूवी ने धमाकेदार कलेक्शन कर अपनी छाप छोड़ी है। अब तक भारत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 163 करोड़ के पार पहुंच गया है।
-1776168405858.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाझा 2 एक लो बजट फिल्म है और मूवी की कुल लागत महज 10 करोड़ है। ऐसे में इस मूवी ने अपने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर इतिहास रचा दिया है।
वाझा 2 बनी नंबर-1
मलयालम सिनेमा लंबे समय से कम बजट में शानदार कमाई करने वाली फिल्में पेश करता आ रहा है। वाझा 2 इसका ताजा उदाहरण है। आपको बता दें कि धमाकेदार कलेक्शन के दम पर अब वाझा 2 मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर-1 फिल्म बन गई है। माना जा रहा है कि मेकर्स भविष्य में इस सफल फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को भी लेकर आ सकते हैं।