Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली 10 करोड़ के बजट वाली फिल्म, सिर्फ 14 दिनों में ही की रिकॉर्डतोड़ कमाई

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:59 AM (IST)

    साउथ सिनेमा की लेटेस्ट फिल्म वाझा 2 का बजट महज 10 करोड़ है और मूवी ने रिकॉर्डतोड़ कमाई से धुरंधर 2 को टक्कर दे दी है। ...और पढ़ें

    वाझा 2 ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट)

    वाझा 2 ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट)

    HighLights

    1. वाझा 2 ने धुरंधर 2 को दी कड़ी टक्कर

    2. 14 दिनों के भीतर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

    3. 10 करोड़ के बजट में कमाया मोटा मुनाफा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाई गलियारे में अक्सर साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्मों की खूब चर्चा होती है। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो कम बजट में मोटी कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बम फोड़ देती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म वाझा 2 ने कर दिया है। 

    महज 10 करोड़ के बजट में बनने वाली मलयालम कॉमेडी ड्रामा वाझा 2 ने रिलीज के 14 दिनों के भीतर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करके हर किसी को हैरान किया है। जिसकी वजह से ये साउथ फिल्म बॉलीवुड की धुरंधर 2 से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। पूरा मामला डिटेल्स में जानते हैं- 

    वाझा 2 बनी बिगेस्ट ब्लॉकस्टर 

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर विपिन दास की वाझा 2 केरल के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इतना ही नहीं ग्लोबली लेवल पर इस मूवी अपनी छाप छोड़ी है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से वाझा 2 कलेक्शन करने में टॉपर निकली है। रिलीज के 14 दिनों के भीतर इस मूवी ने 180 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें- Vaazha 2 Collection: डकैत और धुरंधर 2 के सामने सीना तान खड़ी वाझा 2, दुनियाभर में बजा बंपर कमाई का डंका

    vaazha 2 (2)

    इस आधार पर वाझा 2 ने अपने 10 करोड़ के बजट में 18 गुना अधिक कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इसका अलावा चर्चा की जाए वाझा 2 के मुनाफे के ROI की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वह 725 प्रतिशत के आस-पास है, जो रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की तुलना में काफी ज्यादा है। हिंदी सिनेमा की धुरंधर द रिवेंज का ROI प्रतिशत 350 करोड़ से अधिक रहा है। 

    खबरें और भी

    DHURANDHAR 2 (1)

    इस तरह से वाझा 2 धुरंधर 2 से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है। इसके अलावा गौर किया जाए वाझा 2 के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह भी 90 करोड़ से अधिक हो गया है। जल्द ही ये मूवी इंडिया में भी 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करती हुई नजर आ सकती है। 

    2026 की सबसे फिल्म वाझा 2

    धमाकेदार बिजनेस की बदौलत वाझा 2 अब मलयालम सिनेमा की इस साल की सबसे सफल फिल्मों की फेहरिस्त में टॉप पर आ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये फिल्म लोकाह चैप्टर 1 के रिकॉर्ड को भी तोड़ती हुई नजर आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- बजट से 18 गुना ज्यादा कमाई, Dhurandhar 2 से भी आगे निकल गई नई साउथ फिल्म