Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood VS Hollywood: 'सत्यप्रेम की कथा' के सामने कल से 'इंडियाना जोन्स 5', क्या होगा 'आदिपुरुष' का?

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 09:08 PM (IST)

    Bollywood VS Hollywood At Box Office सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदारों में हैं। यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। कार्तिक ...और पढ़ें

    SatyaPrem Ki Katha Clashes With Indiana Jones 5. Photo- Instagram
    SatyaPrem Ki Katha Clashes With Indiana Jones 5. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। जून का महीना हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा। प्रभास और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित और मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में घिसट रही है। विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके जरूर फायदे में रही है।

    कुछ हॉलीवुड फिल्में भी आयीं, जिन्होंने ठीकठाक कारोबार किया। अब महीने के आखिरी शुक्रवार से एक दिन पहले दो बड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है।

    सत्यप्रेम की कथा VS इंडियाना जोन्स 5

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा के सामने हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय फ्रेंचाइजी इंडियाना जोन्स की पांचवीं फिल्म द डायल ऑफ डेस्टिनी आ रही है। इंडियाना जोन्स 5 पहले 30 जून को रिलीज हो रही थी, मगर बाद में इसकी रिलीज एक दिन पहले खिसका दी गयी।

    सत्यप्रेम की कथा रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। शहजादा में कॉमेडी-एक्शन ट्राइ करने के बाद कार्तिक एक बार फिर अपने आजमाये हुए जॉनर की तरफ लौटे हैं। शहजादा फ्लॉप रही थी। इसलिए सत्यप्रेम की कथा, कार्तिक के लिए बेहद जरूरी फिल्म है। इसकी सफलता कार्तिक के प्रति भरोसे को मजबूत करेगी। 

    इंडियाना जोन्स 5 इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। हैरीसन फोर्ड टाइटल किरदार में नजर आएंगे। हैरीसन को आखिरी बार इंडियाना जोन्स के रूप में देखना उनके फैंस के लिए भी भावुक लम्हा है। 

    आर यू देयर गॉड? इट्स मी मारग्रेट

    सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की टीन कॉमेडी फिल्म आर यू देयर गॉड? इट्स मी मारग्रेट (Are You There God? It's Me Margret) भी गुरुवार को ही आ रही है। इसकी कहानी एक किशोरवय लड़की के बारे में है, जो उम्र के साथ शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तन झेल रही है।

    खबरें और भी

    फिल्म जूडी ब्लूम के इसी नाम से आये क्लासिक नॉवल पर आधारित है। एबी रायडर फोर्स्टन 11 साल की मारग्रेट के किरदार में हैं। रैचल मैकएडम्स, एले ग्राहम, बेनी सैफडी और कैथी बेट्स मुख्य किरदारों में हैं। 

    तेलुगु फिल्म स्पाइ रिलीज हो रही है, जिसकी कहानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी है। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में हैं। 

    'आदिपुरुष' की बढ़ेंगी चुनौतियां?

    30 जून को 'आदिपुरुष' तीसरे वीकेंड में दाखिल हो जाएगी। विरोध और विवाद के चलते फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में घिसट रही है।

    नई रिलीज फिल्मों की वजह से इसका तीसरे हफ्ते में सरवाइव करना मुश्किल लग रहा है। अगर सत्यप्रेम की कथा अच्छा बिजनेस करती है तो 'आदिपुरुष' के लिए रास्ता कठिन हो जाएगा, क्योंकि  जरा हटके जरा बचके पहले ही रेस में बनी है।