Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indiana Jones 5 की रिलीज से पहले जानिए बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड का हाल, कितनी फिल्में हुईं पास कितनी फेल?

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 08:50 PM (IST)

    Indian Jones 5 इंडियाना जोन्स बेहद चर्चित फ्रेंचाइजी है जिसमें हैरीसन फोर्ड लीड रोल निभाते हैं। इस फ्रेंचाइजी की भारत में भी काफी चर्चा रही है। ऐसे मे ...और पढ़ें

    Hollywood Movies Box Office Collections in India Till June. Photo- Instagram
    Hollywood Movies Box Office Collections in India Till June. Photo- Instagram

    HighLights

    1. हैरीसन फोर्ड की 'इंडियाना जोन्स 5' गुरुवार को होगी रिलीज
    2. जनवरी से जून तक 6 महीनों में आ चुकी हैं दर्जनभर हॉलीवुड फिल्में
    3. विन डीजल की 'फास्ट X' सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2023 का छठा महीना चल रहा है, मगर बॉक्स ऑफिस का मिजाज ट्रेड पंडितों की समझ में  नहीं आ रहा। ऐसी फिल्में चल गयी हैं, जिनसे उम्मीद नहीं होती, वहीं वो फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, जिनको लेकर ट्रेड कॉन्फिडेंट था। हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी 2023 के पहले छह महीने कुछ खास नहीं बीते हैं।

    एक भी फिल्म बहुत बड़ा कलेक्शन करने में सफल नहीं हुई। भारत में साल की पहली छमाही की सबसे सफल फिल्म फास्ट X है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया। 

    इस हफ्ते आ रही 'इंडियाना जोन्स 5'

    जून में आयीं फिल्मों ने औसत प्रदर्शन किया। तकरीबन सभी हॉलीवुड फिल्में अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई हैं। अब 29 जून को एक और बेहद चर्चित हॉलीवुड फिल्म इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी आ रही है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

    इंडियाना जोन्स दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है और इसका भारतीय सिनेमा से भी रिश्ता रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इंडियाना जोन्स 5 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हैरीसन फोर्ड स्टारर फिल्म की रिलीज से पहले आइए आपको बताते हैं कि जून में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हॉलीवुड फिल्मों का हाल?

    हॉलीवुड फिल्मों ने जून में नहीं बढ़ायी गर्मी

    जून की अभी तक सबसे सफल फिल्म स्पाइडरमैन एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स है, जिसने लगभग 40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इसके अलावा बाकी फिल्मों की बात करें तो हर शुक्रवार को एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई है। इनमें कुछ की हालत बेहद खस्ता रही।

    खबरें और भी

    हॉलीवुड की बेहद सफल फ्रेंचाइजी ट्रांसफॉर्मर्स की फिल्म राइज ऑफ द बीस्ट्स 23 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी। द फ्लैश अभी तक लगभग 22 करोड़ जमा कर चुकी है। ट्रेंड में यह बाकी फिल्मों से बेहतर रही है।

    फिल्म रिलीज डेट नेट कलेक्शन (लगभग)*
    स्पाइडरमैन- एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स 1 जून ₹50 करोड़
    द बूगीमैन 2 जून ₹60 लाख 
    टु कैच अ किलर 2 जून ₹12 लाख
    ट्रासफॉर्मर्स- राइज ऑफ द बीस्ट्स 9 जून ₹23.20 करोड़
    द फ्लैश 16 जून ₹22 करोड़
    एलिमेंटल, नो हार्ड फीलिंग्स 23 जून -

     (*सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों और बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट से लिये गये हैं और सभी भाषाओं के हैं)

    पहली छमाही की सबसे बड़ी फिल्म 'फास्ट X'

    अगर इस साल अभी तक रिलीज हुई बाकी हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो मारवल की एंटमैन एंड द वास्प क्वांटमेनिया ने भी लगभग 42 करोड़ का ही कलेक्शन किया था।

    वहीं, जॉन विक 4 ने 43.50 करोड़ जमा किये। गार्डियंस ऑफ द गैलेस्की वॉल्यूम 3 सिर्फ 34.50 करोड़ जुटा सकी थी। 2023 की अभी तक सबसे अधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की दसवीं फिल्म फास्ट X के नाम है, जिसने 105 करोड़ का नेट कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है।