Border 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर हो गया खेल, 12वें दिन कमाई में बन गई रेल
Border 2 Collection Day 12: शुरुआत हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली बॉर्डर 2 अब वीक डे में सिंगिल डिजिट में कमाई करती हुई नजर आ रही है। ऐसे म ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की कमाई जारी
12वें दिन बॉर्डर 2 ने किया इतना कलेक्शन
अब तक कर चुकी है इतने करोड़ का बिजनेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा मूवी ने अब तक कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, ठीक उसी तरह बॉर्डर 2 की कमाई में भी फेरबदल होता हुआ भी नजर आ रहा है। हालांकि, सोमवार को गिरते हुए कलेक्शन के बाद मंगलवार को इस मूवी ने वापसी करने की पूरी कोशिश की है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 12वें दिन बॉर्डर 2 का बिजनेस कितना हुआ है।
12वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई
रिलीज के 10 दिन के भीतर बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉर्डर 2 ने सफलता का डंका बजाया। रिलीज के 12वें दिन वीक डे में भी इस मूवी ने कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ने की भरकस कोशिश की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे मंगलवार को बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अनुमानति 5.80 करोड़ का कारोबार किया, जो बीते सोमवार से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Collection: मंगलवार को 'बॉर्डर 2' का दुनियाभर में दिखा जलवा, 11वें दिन झमाझम बरसे नोट
इस तरह से बॉर्डर 2 ने 12वें दिन बड़ा खेला करके दिखाया है और कमाई के मामले में रेल की तरह सरपट दौड़ते हुए कलेक्शन किया है। चर्चा की जाए बॉर्डर 2 के अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये मूवी 312 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है, जोकि रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा होने से पहले किसी भी फिल्म के लिए बड़ी कामयाबी है।
खबरें और भी

मंगलवार को बॉर्डर 2 की इस कमाई का फायदा टिकट रेट सस्ते होने से भी मिला है। दरअसल मेकर्स की तरफ से देर रात ये एलान किया गया था कि मंगलवार को सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 की टिकट महज 149 रुपये मिलेंगी।
सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट
बॉर्डर 2 अब अभिनेता सनी देओल के करियर दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर गदर पार्ट 2 का नाम मौजूद है, जिसे साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बता दें कि गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।