Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 Day 18 Collection: सनी देओल की फिल्म को लग गई नजर, वीकेंड के बाद धड़ाम से गिरा कलेक्शन

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:59 PM (IST)

    Border 2 Box Office Collection Day 18: देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मुश्किल दौर में आ गई है। रिलीज के 18वें दिन सन ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉर्डर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 को बीते 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली सनी देओल की इस देशभक्ति फिल्म के लिए अब चुनौती का समय आ गया है। 

    तीसरे वीकेंड के बाद बॉर्डर 2 की कमाई में अचानक से गिरावट देखने को मिली है, जिसने मेकर्स की चिंता को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 18वें दिन बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है। 

    18वें दिन इतनी रही बॉर्डर 2 की कमाई

    रिलीज के पहले तीन दिन के भीतर सवा करोड़ से ज्यादा कारोबार करने वाली बॉर्डर 2 से ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। लेकिन मौजूदा समय में जिस तरह की इस मूवी की हालत है, उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े के पास भी नहीं पहुंच पाएगी। रिलीज के 18वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई में काफी कटौती देखने को मिली है।

    यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बीच इस Romantic Film ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, वैलेंटाइन वीक में छप्परफाड़ कमाई

    BORDER2BOXOFFICEDAY4

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे सोमवार को बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 2 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि अब तक इस फिल्म के लिए सबसे कम आंकड़ा है। इस तरह से अब बॉर्डर पार्ट 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 343 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    border2collectionday5

    बीते वीकेंड में 17 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली बॉर्डर 2 इस बार मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल होती हुई नजर आई है। हालांकि, इतना तय माना जा रहा है कि रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा करने तक ये मूवी 350 करोड़ का आंकड़ा जरूर छूती हुई नजर आ सकती है। 

    खबरें और भी

    सनी देओल की फिल्म है खास

    बेशक बॉर्डर 2 की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा है, लेकिन इसकी शानदार कहानी आपको पसंद आएगी। जिस तरह से मेकर्स ने इस वॉर ड्रामा मूवी को बनाया है, वह वाकई देखने लायक है। अगर आपने अभी तक बॉर्डर 2 को नहीं देखा है तो इसे नजदीकि सिनेमाघरों में जाकर एक बार जरूर देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर हुआ घमासान, Border 2 ने छापे जमकर नोट, कैसा रहा 'मर्दानी 3' और 'वध 2' हाल?